{"_id":"67bed1ffe41bbfad110b3bba","slug":"bihar-cabinet-news-new-members-of-cm-nitish-kumar-cabinet-minister-oath-bjp-jdu-assembly-elections-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Cabinet : सीएम नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के नए सदस्य कौन होंगे? देखिए, चार बजे यह पहुंचेंगे तैयारी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Cabinet : सीएम नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के नए सदस्य कौन होंगे? देखिए, चार बजे यह पहुंचेंगे तैयारी के साथ
Wed, 26 Feb 2025 02:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:04 PM IST
सार
CM Nitish Kumar cabinet: राजभवन में आज शाम चार बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव को शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल के इन चेहरों का नाम तय माना जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है। आज शाम 4 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। राजभवन में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सूत्र बता रहे हैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में शपथ लेने वाले सभी मंत्री भारतीय जनता पार्टी से होंगे। इनसे करीब सात विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार मंटू और मोती लाल प्रसाद और विजय मंडल मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह सभी भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं। भाजपा ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। नीतीश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इन मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव को शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी
अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव को शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट सौंप दी है। बताया जा रहा है कि संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह को शपथ ग्रहण के लिए फोन भी आ चुका है। हालांकि इन्हें पहले ही बिहार भाजपा के आलाकमान की ओर से सूचना भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीप जायसवाल बोले- पार्टी मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा
दिलीप ने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा, 'मुझे प्रमुख जिम्मेदारियां देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने एक मंत्री के रूप में 11 करोड़ से अधिक पृष्ठों के दस्तावेजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसा कार्य किया। मैं अब पूरे दिल से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा।'