{"_id":"590321114f1c1b4522c0c7a9","slug":"bihar-cabinet-increased-the-dearness-allowance-of-state-government-employees-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए 4% बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए 4% बढ़ा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। अब उन्हें 132% की जगह 136% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बढ़ोतरी का लाभ एक जनवरी, 2017 से मिलेगा। गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बात की जानकारी कैबिनेट विभाग के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह उन कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगा जो छठी वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार संशोधित वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं। मेहरोत्रा ने कहा कि इसके लिए मंत्रिमंडल ने फंड को 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6403.42 करोड़ रुपये कर दिया।
विज्ञापन