फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar By Election: Upendra Kushwaha attacks Lalu family, claims NDA's victory on all four seats, Gaya News

Bihar By Election: उपेंद्र कुशवाहा का लालू परिवार पर हमला, उपचुनाव में चारों सीट पर एनडीए की जीत का किया दावा

Sat, 02 Nov 2024 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

Bihar News: उपेन्द्र कुशवाहा मेरा दावा है कि इस चुनाव में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से जितने मतों से कोई नहीं जीता होगा। उससे अधिक मतों से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत होगी।

विज्ञापन
Bihar By Election: Upendra Kushwaha attacks Lalu family, claims NDA's victory on all four seats, Gaya News
उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चार स्थानों पर उपचुनाव हो रहा है। चार में दो गया जिले के बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव हो रहा है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। करीब दो दर्जन गांवों में गया और मतदाताओं से मिले। एनडीए के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। 75% लोग एनडीए के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। मेरा दावा है कि इस चुनाव में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से जितने मतों से कोई नहीं जीता होगा। उससे अधिक मतों से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी की जीत होगी। उक्त बातें शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज लोगों को देश के पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर भरोसा है। देश के पीएम जो बोलते हैं, वह पूरा करते हैं। विपक्ष के लोग पीएम पर धर्म के आधार पर कई आरोप लगाते हैं, लेकिन पीएम के हर योजना में सभी धर्म को सम्मान लाभ मिलता है। इसलिए यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।
विज्ञापन


बढ़ी है एनडीए की ओर झुकाव 
वहीं उन्होंने कहा विभिन्न राज्य में चुनाव हो रहा है। पीएम के द्वारा देश में चलाया जा रहे योजना के कारण एनडीए को चुनाव में काफी लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बिहार में लगातार सरकार रही है। पहले की तुलना में एनडीए के प्रति लोगों का झुकाव अधिक हुआ है। उपचुनाव में सभी सीटों पर इंडिया की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव के बारे में ऐसा कहा
परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवारवाद मामले में राष्ट्रीय जनता दल पहले से नंगा है। समझ में तेजस्वी यादव का क्या योगदान है। पिता लालू यादव के विरासत के आधार पर है। जिसे अपना कुछ नहीं हो वह राजनीति में दावा कर रहे हैं और दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी के परिवार में सभी लोग शिक्षित और पढ़े लिखे हैं। साथ ही उन्होंने क्रीमीलेयर पर कहा कि समाज की सच्चाई के आधार पर कानून बना है। कोई भी पार्टी जनरल सीट पर रिजर्व कैटेगरी के लोगों को लड़ा दें। शायद ही कोई जीत जाएगा। उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए घटक दलों के सभी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed