फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar ByPoll 2024 Rjd MP Responds to Jdu by Questioning CM Nitish Whereabouts Amid Lalu Prasad Illness

Bihar By Election: जदयू पर राजद सांसद का पलटवार, कहा- लालू प्रसाद बीमार हैं, आपके सीएम नीतीश कहां हैं?

Mon, 04 Nov 2024 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Nov 2024 09:10 AM IST
सार

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू वालों से पूछना चाहिए कि उपचुनाव में अब तक उनके नेता नहीं दिखे। उनके नेता चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों की कैद में अघोषित रूप हैं।

विज्ञापन
Bihar ByPoll 2024 Rjd MP Responds to Jdu by Questioning CM Nitish Whereabouts Amid Lalu Prasad Illness
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने जनता दल यूनाईटेड के सवालों का जवाब दिया है। रामगढ़ में उपचुनाव का प्रचार करने पहुंचे राजद सांसद ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से घोषित रूप से इलाजरत हैं। अभी तत्काल में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जनता जानती है। लेकिन, जदयू को पता नहीं है। जदयू कोई पार्टी नहीं है। जदयू अब बटोरूआ पार्टी बन गई है। सत्ता लोभी सब एक पागल को लेकर करके एक घंटा के लिए निकलता है। वह भी कभी-कभी। उनके नेता अभी तक चुनाव में नहीं दिखे हैं। वह तो बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें तो 

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू वालों से पूछना चाहिए कि उपचुनाव में अब तक उनके नेता नहीं दिखे। उनके नेता चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों की कैद में अघोषित रूप हैं। उनको चंगुल से बाहर कैसे निकालें, यह बिहार की जनता सोच रही है। इस बार उनका इलाज कर देगी। दरअसल, जदयू ने तंज कसा था कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नजरबंद कर दिया गया है। वह कैद हैं इसलिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


आज तक तो आएसएस के लोगों ने माफी नहीं मांगी
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के "जब तक सनातन बहुमत में है तब तक लोकतंत्र मजबूत है" वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह लोग लोकतंत्र विरोधी हैं। यह  आरएसएस, गोवलकर और सावरकर के वंशज हैं। ये लोग भी लोकतंत्र विरोधी थे। देश की आजादी के खिलाफ थे। आज तक तो आएसएस के लोगों ने माफी नहीं मांगी। 2007 में सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आकर अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। देश की जनता ने जब डोज दे दिया है तो इनको लोकतंत्र याद आ रहा है। नहीं तो ये तो कह रहे थे कि हम संविधान बदलेंगे। इसके लिए वह 400 पार का नारा लगा रहे थे। लेकिन परिणाम क्या हुआ यह जनता देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ रहा है
रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि कोई गलती से 50 या 70 साल में एक दो बार जीता होगा। रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ रहा है और यहां न्याय, ईमानदारी और विकास पर वोट पड़ता है। इसी एजेंडा पर कोई मुकाबले में नहीं है। रामगढ़ हमेशा ईमानदार और न्याय पर रहने वाले लोगों को वोट देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed