Bihar News: इमामगंज में मोदी सरकार और बेलागंज विधानसभा में नीतीश सरकार लड़ रही थी चुनाव, राजद ने लगाया यह आरोप
Gaya News: राजद सांसद ने बताया कि बेलागंज में तो इस तरह का तांडव किया गया कि हमारे समाज को टारगेट करके एक दिन पहले ही छह बजे से सात, आठ और दस लोगों को कैद कर लिया। हमें भी नजर बंद कर दिया गया। जहां बैठे वहां मजिस्ट्रेट और एक एसआई और चार पुलिस का जवान को तैनात कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के चार सीटों पर हो उपचुनाव संपन्न हो गया। लेकिन आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में मतदान के दूसरे दिन राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय दल के नेता अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा से पत्रकारों के सवाल का जबाब देते कहा कि सबसे पहले हम इस लोकतंत्र के महापर्व में उपचुनाव में चारों विधानसभा के मतदाता बंधु को हम धन्यवाद देता हूं। इस उपचुनाव में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेने का काम किया और मुद्दे पर वोट देने की एक झलक दिखी। आम मतदाताओं में कोई भी झांसे में नही आए और मुद्दे पर लड़ाई हुई। गया जिला में भी दो विधानसभा में चुनाव था। एक विधानसभा बेलागंज और दूसरा विधानसभा इमामगंज था। बेलागंज विधानसभा में बिहार के इतिहास में ये पहला चुनाव ऐसा हुआ होगा। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर सारे कैबिनेट मंत्री यहां कैम्प किए हुए थे। ऐसा लग की सरकार चुनाव लड़ रही है। कोई प्रत्याशी चुनाव नही लड़ रह। है। जितने भी सरकारी तंत्र थे उनका जितना वो दुरुपयोग कर सकते थे। उतना दुरुपयोग किए, जिसकी मैं निंदा करता हूं। इमामगंज विधानसभा से भारत सरकार चुनाव लड़ रही थी। लेकिन, मतदाता मालिक ने इन तमाम चीजों को नकारते हुए जो महागठबंधन में विश्वास करने का काम किया है। हम उसके लिए मतदाता मालिक को धन्यवाद देता हूं। निश्चित तौर पर इमामगंज विधानसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत नही बल्कि इमामगंज विधानसभा के तमाम मतदाताओं की ये जीत होगी।
बेलागंज उपचुनाव में बिहार सरकार ने किया तांडव
वहीं उन्होंने कहा कि बेलागंज में तो इस तरह का तांडव किया गया कि हमारे समाज को टारगेट करके एक दिन पहले ही छह बजे से सात, आठ और दस लोगों को कैद कर लिया। हमें भी नजर बंद कर दिया गया। जहां बैठे वहां मजिस्ट्रेट और एक एसआई और चार पुलिस का जवान को तैनात कर दिया गया। हमलोग जनप्रतिनिधि है हमलोग कोई लुटेरे बगैर नही न है और ये घर है बेलागंज विधानसभा में ऐसे में आप हाउस अरेस्ट करेंगे। बहुत जगह पर मतलब सरकार का जो भी तंत्र था दुरुपयोग करने का वो सारा चीज किए है। आने वाला समय निश्चित तौर पर जबाब मिलेगा।
मांझी पर जमकर बरसे राजद सांसद
संसदीय क्षेत्र के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में वोट बहिष्कार को लेकर उन्होंने कहा कि चार गांव है। वहां के लोगो से आग्रह किया था कि जो समस्या है, उसका निदान वोट बहिष्कार नही है। श हमने समझने का प्रयास किया। वहां सरकार के पक्ष से एमएलए रहे है। साथ ही बड़े पद पर लोग रहे है। नौ साल से माननीय मांझी जी थे। बड़े पद पर सरकार में मंत्री थे। गांव ऐसा है लगता है कि वो देश और राज्य से काटा हुआ है। उसको कोई मतलब ही नही है। किस विकास की बात करते है, किस डबल इंजन की बात करते है। वोट बहिष्कार वाले गांव हम भी गए थे। तीन गांव है, तीन नदियों से जुड़ी है। उन्होंने कहा हम इस बात को लोकसभा रखेंगे। हमारे क्षेत्र में तीन ऐसा गांव है, जिससे मानते ही नही है लोग कि ये हमारे देश मे है। इसलिए विकास की किरण आजादी के बाद भी नही पहुंची। और कहते है डबल इंजन है विकास की हम गाथा लिखा रहे है तो किस विकास की बात करते है।
23 नवंबर को पत्ता किनका साफ होगा, चल जाएगा पता
वहीं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के द्वारा चारों सीटों पर जीत का दावा करने के सवाल पर पलटवार करते हुए।कहा कि उन्हीं को डर है पत्ता साफ होने का। वहीं औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने सीएम के द्वारा पीएम के पैर छूने के सवाल पर कहा कि देखिए ऐसे वो हमारे माननीय है। हम कोई टिका टिप्पणी नही करना चाहते है। लेकिन, निश्चित तौर पर हम ये कहना चाहेंगे कि हमारे गार्जियन है उन्हें आराम कि सख्त जरूरत है। एनडीए वाले जो लोग है, उनको आराम नही करने देंगे। 2025 तक उनके मुखौटे को आगे रखकर वो चाहते है कि 25 में सत्ता में आ जाए। इस चीज को बिहार की आम आवाम भली भांति समझ रही है। अब जो सरकार चल रही है वो सिर्फ नीतीश कुमार का चेहरा है। पीछे से चलाने वाले कोई और सरकार है। अफसर शाही चरम सीमा पर है। बिहार की जनता समझ रही है, लेकिन उनको आराम की जरूरत है।
एनडीए प्रत्याशी के बेटे पर करेंगे मुकदमा
वहीं एनडीए गठबंधन के बेलागंज विधानसभा के जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव का जाति सूचक अपशब्द बोलने का ऑडियो क्लिप वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जिस तरह का ऑडियो वायरल हुआ है। निश्चित तौर पर उसकी जितना निंदा किया जाए वो कम है। बहुत सारे समाज को भदी-भदी गालियां देकर जो बोला गया है हमलोग तो केस करेंगे। ये बहुत ही आपत्तिजनक ऑडियो है और उसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए। आप सरकार के प्रत्याशी है, एनडीए के प्रत्याशी के पुत्र है। ये सारे चीजों की जांच होनी चाहिए। प्रशासन को ध्यान देकर संज्ञान लेना चाहिए। सरकार ने जितना प्रशासन का दुरुपयोग करना था सारा दुरुपयोग बेलागंज विधानसभा में करने का काम किया।