फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar By Election: Prashant Kishor changed candidates from Belaganj, Tarari; Jansuraj, Amjad, Kiran devi

Bihar By Election: मतदान से पहले प्रशांत किशोर का यू टर्न; बेलागंज और तरारी के प्रत्याशी बदले, इस कारण हुआ ऐसा

Wed, 23 Oct 2024 12:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Oct 2024 12:03 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि बेलागंज और तरारी के प्रत्याशी अलग-अलग परिस्थितियों के कारण बदले गए हैं। बेलागंज में अब मो. अमजद और तरारी से किरण देवी उम्मीदवार होंगे। जो पुरानी पार्टी है, उनके लिए चुनाव लड़ना आसान है। नए लोगों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल है। 

विज्ञापन
Bihar By Election: Prashant Kishor changed candidates from Belaganj, Tarari; Jansuraj, Amjad, Kiran devi
जनसुराज की प्रत्याशी किरण देवी और मो.अमजद के साथ प्रशांत किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के दो उम्मीदवार बदल दिए। अब बेलागंज से मो. अमजद और तरारी से किरण देवी चुनाव लड़ेंगी। जनसुराज ने बेलागंज विधानसभा सीट से सबसे पहले प्रो. खिलाफत हुसैन को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन, चुनाव लड़ने से असहमति जताई, उसके बाद प्रशांत किशोर ने बेलागंज विधानसभा सीट से मो. अमजद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं तरारी विधानसभा सीट से लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह का वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उनकी उम्मीदवारी वापस लेना पड़ा। वहीं तरारी विधानसभा सीट से किरण देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


अलग-अलग परिस्थितियों के कारण बदले गए उम्मीदवार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बेलागंज और तरारी के प्रत्याशी अलग-अलग परिस्थितियों के कारण बदले गए हैं। बेलागंज में अब मो. अमजद और तरारी से किरण देवी उम्मीदवार होंगे। जो पुरानी पार्टी है, उनके लिए चुनाव लड़ना आसान है। नए लोगों के लिए चुनाव लड़ना मुश्किल है। पूर्व उपसेना प्रमुख जनरल कृष्ण सिंह ने देश के लिए लड़ा लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पाये। उनका नोएडा में मतदाता सूची में नाम था। यहां के प्रशासन ने उन्हें चुनाव लड़ने नहीं दिया। हमलोगों ने जिला प्रशासन से काफी अनुरोध किया। काफी कोशिश की। लेकिन, किसी ने एक नहीं सुनी। हमलोगों ने इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाया। जनरल कृष्णा सिंह समेत हमसभी लोगों ने यह फैसला लिया कि किरण देवी को जनसुराज का उम्मीदवार बनाया जाए।
विज्ञापन


इस कारण चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे मो. अमजद
प्रशांत किशोर ने कहा कि बेलागंज में उम्मीदवार के चयन को लेकर मीटिंग हुई थी। इसमें सभी लोगों ने मो. अमजद के नाम का सुझाव दिया था। लेकिन, वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। उन्होंने प्रो. खिलाफत हुसैन का नाम का सुझाव दिया। अमजद जी आर्थिक कारणों से चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे। लेकिन, बाद में खिलाफत हुसैन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। प्रो. खिलाफत हुसैन और पूर्व उप सेना प्रमुख कृष्ण सिंह हमलोगों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed