फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Buying a minor girl for Rs 12,000 and getting married, broker arrested with middle-aged groom

BIHAR: 12 हजार में नाबालिग लड़की खरीदकर शादी कर रहा था, अधेड़ दूल्हा के साथ दलाल गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2022 04:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 30 Nov 2022 04:22 PM IST
सार

अररिया में पुलिस ने शादी के लिए लड़की की मां को 12 हजार देकर फांसने वाले दलाल के साथ अधेड़ दूल्हे को गिरफ्तार किया। लड़की रानीगंज प्रखंड के हांसा गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन
BIHAR: Buying a minor girl for Rs 12,000 and getting married, broker arrested with middle-aged groom
नाबालिग को खरीदकर शादी करने का मामला सीमावर्ती जिलों में आता रहा है। - फोटो : Social Media

विस्तार

नाबालिग लड़की से शादी और वह भी खरीद कर! जी, यह सच बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में सामने आया, जब गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी के लिए लड़की की मां को 12 हजार देकर फांसने वाले दलाल के साथ अधेड़ दूल्हे को गिरफ्तार किया। लड़की रानीगंज प्रखंड के हांसा गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन

पैसे वाला दूल्हा है, कम उम्र है तो पैसे दे देगा
इस शादी की दलाली हांसा गांव का ही जीवन मंडल कर रहा था। उसने गांव के ही गुलटेन मंडल की नाबालिग लड़की की मां से कहा था कि दूल्हा उसकी बेटी को अच्छे से रखेगा। नाबालिग होने की बात पर उसने दूल्हा पक्ष से 12 हजार देकर बात को दबा दिया था। लड़की की शादी बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के अधेड़ रामबाबू यादव के साथ होने वाली थी, लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। रानीगंज पुलिस ने गांव पहुंचकर रामबाबू यादव और जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


किसी की सक्रियता के कारण बच गई नाबालिग
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गुलटेन मंडल ने बताया है कि जीवन मंडल ने गांव के लोगों को पैसा का प्रलोभन देकर ऐसी कई शादी करा चुका है। जीवन एक सप्ताह से मेरे घर पर आकर मेरी नाबालिग बेटी की शादी के लिए दबाव बना रहा था। कम उम्र की बात कही तो बोला कि लड़का वाले से पैसा दिला देंगे। लड़का पैसे वाला है, तुम्हारी बेटी को दिक्क्क्त नहीं होगी। सदर एसडीपीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लड़के पैसे का प्रलोभन देकर यहां शादी करने के लिए लड़की ढूंढ़ते रहते हैं। कई बार यह उम्र भी नहीं देखते हैं। पुलिस ऐसी गुप्त सूचना पर तत्पर रहती है। इस केस में नाबालिग की शादी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed