{"_id":"6256f62e6555f8226e4ba71c","slug":"bihar-bus-trusk-collide-in-samastipur-24-passengers-injured-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: समस्तीपुर में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 24 लोगों को आईं चोटें, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: समस्तीपुर में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 24 लोगों को आईं चोटें, जानें पूरा मामला
Wed, 13 Apr 2022 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:41 PM IST
सार
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज शुरू हुआ। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां के दलसिंहसराय एनएच 28 पर ढेपुरा गांव के पास मंगलवार देर रात बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 24 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जाता है कि सभी बस सवार लोग तेघरा के अयोध्या गंगा घाट से दाह संस्कार में शामिल होकर डढ़िया बेलारी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ढ़ेपुरा राजीव लाइन होटल के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज शुरू हुआ। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन