{"_id":"6731a6c9a4b4e250390d05cf","slug":"bihar-bus-full-of-passengers-overturned-on-roadside-in-sitamarhi-12-passengers-injured-bihar-police-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 घायल; पुलिस लेट पहुंची तो ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी यात्रियों से भरी बस, 12 घायल; पुलिस लेट पहुंची तो ग्रामीणों ने किया हंगामा
Mon, 11 Nov 2024 12:10 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:10 PM IST
सार
Sitamarhi News: हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकल गया। पुलिस लेट से आई इसलिए लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में ढुलक गई। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकल गया। घटना के डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा आक्रोश व्यक्त कि गई। घटना सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के रुन्नीसैदपुर थाना अंतर्गत प्रेम नगर चौक की है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त यात्री बस सीतामढ़ी की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान प्रेम नगर चौक पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई। इस दौरान बस मे सवार दर्जन भर यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों कि मदद से जख्मी बस यात्रियों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम है।
विज्ञापन
चालक की लापरवाही के कारण ही बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस नम्बर बीआरपीई 3274 अनियंत्रित होकर सडक किनारे गड्ढे में गिर गई। घटना के बाद बस चालक मौके फरार हो गया है। घटना के एक घंटे बाद भी घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों मे काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस अगर सही समय पर पहुंच जाती तो चालक पकड़ा जाता। चालक की लापरवाही के कारण ही बड़ा हादसा हुआ।
विज्ञापन