फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BSF arrested five Bangladeshis trying to cross the border in Kishanganj

बिहार: किशनगंज में सीमा पार करने की कोशिश करते पांच बांग्लादेशियों को बीएसएफ ने किया गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2019 12:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 30 Aug 2019 12:49 PM IST
सार

  • बीएसएफ ने किशनगंज से पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया
  • पांचों जम्मू कश्मीर के कुलगाम में राजमिस्त्री का काम करते थे
  • पांचों बांग्लादेशियों के पास से अभी तक कुछ संदिग्ध सामाग्री नहीं मिली है
  • बीएसएफ उनसे पूछताछ कर रही है

विज्ञापन
Bihar: BSF arrested five Bangladeshis trying to cross the border in Kishanganj
BSF

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में नौकरी करने वाले पांच बांग्लादेशियों को यहां सीमा पार कर अपने देश जाने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीआईजी अमृतलाल टिर्की ने बताया कि ये बांग्लादेशी पड़ोसी देश के ठाकुरगांव जिले के निवासी हैं। इन्होंने दावा किया है कि वे रोजगार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रहते थे और बुधवार को ही किशनगंज आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किशनगंज रेलवे स्टेशन से अंतरराष्ट्रीय सीमा 30 किलोमीटर दूर ही है लेकिन फिर भी उन्होंने यहां रहने और गुरुवार को सुबह अपने देश लौटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिर्की ने कहा कि हमें इस बीच, बांग्लादेशियों के बारे में और उनके सीमा पार करने की योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जैसे ही बीएसएफ कर्मियों को देखा, वे डर गए और भागने लगे, लेकिन कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि इन पांचों बांग्लादेशियों की पहचान बक्कर (20), मोहम्मद जलील (22), मोहम्मद रूबेल (20), मोहम्मद महबूब (20) और मोहम्मद मासूम (19) के तौर पर हुई है।


टिर्की ने बताया कि इन पांचों ने दावा किया कि वे कुलगाम में राजमिस्त्री का काम करते थे और अब अपने घर जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनके बैग में से कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली हैं। हालांकि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बीएसएफ के डीआईजी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा के पास झरझरे इलाके में खुफिया जानकारी के बाद हाई अलर्ट है। ऐसी खबर मिली थी कि अनुच्छेद 370 से जुड़े घटनाक्रमों के बाद आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए गश्त और निगरानी तेज कर दी गई है और होटलों को भी बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed