फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Brothers going to worship in Nalanda were crushed by an unknown vehicle one dead and another injured

Bihar Road Accident: नालन्दा में पूजा करने जा रहे भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Sun, 17 Sep 2023 02:10 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 17 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में अज्ञात वाहन दो भाईयों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत और एक भाई घायल हो गया। दोनों ही रिश्ते में ममेरे-फूफेरे भाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar Brothers going to worship in Nalanda were crushed by an unknown vehicle one dead and another injured
नालन्दा में पूजा करने जा रहे भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में रविवार की सुबह-सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बायपास समस्ती गांव के समीप का है। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के कादिर बीघा अलीनगर गांव निवासी अवध पासवान का पुत्र गौतम कुमार (15) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत भदैया गांव निवासी स्वर्गीय रविंद्र पासवान का पुत्र गोपाल पासवान के रूप में की गई है। दोनों ही आपस मे ममेरे-फुफेरे भाई हैं। 

विज्ञापन


मृतक के चाचा ने बताया कि दोनों भाई पैदल गांव से राजा कुआं स्थित संत बाबा के पास पूजा करने के लिए जा रहा था। तभी समस्ती गांव के समीप अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोपाल पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों की मदद से भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में भर्ती कराया गया है। मौत की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल आए मृतक के परिजनों की चित्कार से पूरा परिसर गमगीन हो गया। पर्व के दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। एक अन्य जख्मी का इलाज विम्स पावापुरी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed