Bihar: वयोवृद्ध गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह का निधन, 94 साल की आयु में ली अंतिम सांस; CM नीतीश ने जताया दुख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीवादी नेता ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ब्रजकिशोर सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वयोवृद्ध गांधीवादी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ब्रजकिशोर (94) ने बुधवार को दोपहर तीन बजे मोतिहारी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 1982 से 1985 के बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीवादी नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ब्रजकिशोर सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ब्रजकिशोर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, प्रखर गांधीवादी नेता एवं गांधी संग्रहालय के सचिव, श्री बृजकिशोर सिंह जी के निधन के उपरांत उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/5w3E9dVen8
विज्ञापन विज्ञापन— Radha Mohan Singh (मोदी का परिवार) (@RadhamohanBJP) September 25, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने भी ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रखर गांधीवादी नेता एवं गांधी संग्रहालय के सचिव सिंह के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#मोतिहारी
— Dr.Deepak kumar (@DrDeepakkumar_) September 25, 2024
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व गांधी संग्रहालय मोतिहारी के सचिव श्री ब्रजकिशोर सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।
ईश्वर उनके आत्मा क़ो शांति व परिजनों क़ो दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें 🙏
डॉ.दीपक कुमार
प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, चिकित्सा… pic.twitter.com/RJd171wcJX
राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता डॉ. दीपक कुमार ने भी बिहार के पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि गांधीवादी नेता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।