{"_id":"5a3b1bfc4f1c1b8b688b9ca4","slug":"bihar-boiler-blast-in-gopalganj-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल का बॉयलर फटने से 5 की मौत, मृतकों को 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल का बॉयलर फटने से 5 की मौत, मृतकों को 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Dec 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गोपालगंज जिले में सासामुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मिल मालिक और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
सासामुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से पांच मजदूर मारे गए। मृतकों में कुचायकोट के खजुरी निवासी अर्जुन कुमार कुशवाहा, कुचायकोट के बाणी, खजुरी निवासी कृपा यादव और यूपी के पढरौना निवासी मो. शमसुद्दीन शामिल हैं। मृतक मोहम्मद शमसुद्दीन की उम्र 60 साल थी और वह इस मिल में पिछले 40 साल से टरबाइन चलाने का काम करते थे।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। तीन मरीजों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत भी खतरे से बाहर नहीं है।
सासामुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने की घटना बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे हुई। उस दौरान गन्ने की पेराई की जा रही थी। तभी बॉयलर टैंक में जाने वाला बॉयलर पाइप फट जाने से जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके के वक्त बॉयलर टैंक के नजदीक काम कर रहे मजदूरों के शरीर के परखच्चे उड़ गए। धमाके से आसपास की कई मशीन तक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस और आला पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

Bihar CM Nitish Kumar announces ex-gratia of Rs 4 Lakh each for next of kin of those who have lost their lives in boiler blast site at Sasa Musa sugar mill in Gopalganj. (file pic) pic.twitter.com/m8BhAKGHjz
— ANI (@ANI) December 21, 2017