फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Body of woman found in suspicious condition on railway track in Hajipur; Police is busy in identifying

Bihar News: हाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला महिला का कटा हुआ शव; पुलिस शिनाख्त करने में जुटी

Sat, 23 Dec 2023 01:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

Hajipur Hindi News: नगर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। महिला की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Body of woman found in suspicious condition on railway track in Hajipur; Police is busy in identifying
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में सोनपुर हाजीपुर रेल खंड पर जगजीवनपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध हालत में कटा हुआ मिला। उसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। महिला की पहचान न होने पर लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाने के पुलिस अधिकारी को और जीआरपी पुलिस हाजीपुर को दी।

विज्ञापन

 
सूचना पाकर हाजीपुर पुलिस और नगर थाने के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। इसके बाद घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में आने के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

 
आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने और कट जाने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई होगी। जानकारी के मुताबिक, महिला के दोनों हाथ कटे हुए थे। सिर भी पूरी तरह से कुचला हुआ था। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। नगर थाना पुलिस महिला के शव की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, नगर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम भेज कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है, उसकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed