फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Body dragged to hospital with rope for post-mortem police officer suspended

Bihar: बेगूसराय में सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा, शव को रस्सी से घसीटकर ले गए अस्पताल

Sat, 30 Jul 2022 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 08:52 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बेगूसराय जिले के एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar: Body dragged to hospital with rope for post-mortem police officer suspended
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में पुलिस की अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। मामला लाखो थाना क्षेत्र के निपनिया गांव का है। यहां बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला था। शव एक या दो दिन पुराना था। ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए सफाईकर्मियों को बुलवाया। इस दौरान शव को सम्मान के साथ ले जाने के बजाय पैर में रस्सी बांधकर घसीटते हुए उसे ले जाया गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बेगूसराय जिले के एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला था। उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मामले की जांच करने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने दो सफाई कर्मियों को लगाया, जिन्होंने बेहद अमानवीय तरीके से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


कुमार ने यह भी कहा कि यह एक अमानवीय कृत्य है। एक पुलिस अधिकारी को इस तरह से शव को संभालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि शव को मोर्चरी में ले जाने के दौरान भी पैरों में रस्सी बांधकर उसे खींचा गया था। उन्होंने बताया कि ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले ने पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए है। फिलहाल मामले में दोषी एसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed