{"_id":"62e54c917806ff109e2e07ad","slug":"bihar-body-dragged-to-hospital-with-rope-for-post-mortem-police-officer-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा, शव को रस्सी से घसीटकर ले गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा, शव को रस्सी से घसीटकर ले गए अस्पताल
Sat, 30 Jul 2022 08:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 30 Jul 2022 08:52 PM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बेगूसराय जिले के एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में पुलिस की अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। मामला लाखो थाना क्षेत्र के निपनिया गांव का है। यहां बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला था। शव एक या दो दिन पुराना था। ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए सफाईकर्मियों को बुलवाया। इस दौरान शव को सम्मान के साथ ले जाने के बजाय पैर में रस्सी बांधकर घसीटते हुए उसे ले जाया गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बेगूसराय जिले के एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला था। उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को मामले की जांच करने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए कहा गया था। उन्होंने दो सफाई कर्मियों को लगाया, जिन्होंने बेहद अमानवीय तरीके से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
कुमार ने यह भी कहा कि यह एक अमानवीय कृत्य है। एक पुलिस अधिकारी को इस तरह से शव को संभालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि शव को मोर्चरी में ले जाने के दौरान भी पैरों में रस्सी बांधकर उसे खींचा गया था। उन्होंने बताया कि ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले ने पुलिस की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए है। फिलहाल मामले में दोषी एसआई को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन