फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP state president Dilip Jaiswal starting special program from1st August, all ministers will appear

Bihar : भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पहला टास्क मंत्रियों के लिए; सम्राट सहित सभी भाजपाई मंत्री करेंगे यह काम

Tue, 30 Jul 2024 08:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Jul 2024 08:15 PM IST
सार

Bihar : बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल नये तरह से पार्टी को एक करने में जुट गए। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि 1 मई से उन्हें यह काम करना होगा। साथ ही विपक्ष पर भी उन्होंने खूब कहा।

विज्ञापन
Bihar: BJP state president Dilip Jaiswal starting special program from1st August, all ministers will appear
बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दिलीप जायसवाल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनते ही भाजपा में परिवर्तन शुरू होने लगे। बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में  बैठक की, जिसमें उन्होंने कई तरह के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में  बैठक हुई, इस पर मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि है मेरी पहली बैठक है और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की  फ़ौज के सकारात्मक उर्जा को संकलित कर के संगठन को और अधिक मजबूत करना है। एक तारीख से सहयोग कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें हर विभाग के सभी मंत्री लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों के बठने की अलग अलग तारीख तय की गई है। वे लोग अपनी-अपनी तय तारीख और समय पर अपने सहयोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें समर्पित और जुझारू कार्यकर्त्ता की फ़ौज है। उन कार्यकर्ताओं के सकारात्मक उर्जा को संकलित कर के संगठन को मजबूत करना प्रदेश अध्यक्ष की पहली जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


विपक्ष पर भी खूब बोले प्रदेश अध्यक्ष
बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  अपराध के जनक विपक्ष के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जिसने अपराध को जन्म दिया, अपहरण की घटना जब मुख्यमंत्री आवास से फैसला हुआ करता था, इस स्थिति में विपक्ष तो हमलावर नहीं हो सकता। इस बात पर आप भी सोचिये कि अपराध के मामले में विपक्ष क्यों बोलेगा? जिस चीज को हम जन्म दें उसके  बारे में हम कभी हल्ला कर सकते हैं ? इसलिए विपक्ष तो कभी नहीं बोलेगा हमें इस पर पूरा भरोसा है। प्रदेश अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुझे पता है कि विपक्ष पूरी इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। विपक्ष कभी नहीं बोल सकता है कि अपराध बढ़ा हुआ है क्यों कि अपराध को जन्म देने वाले वही लोग हैं।
विज्ञापन


जानिए कब कौन मंत्री मिलेंफे सहयोग कार्यक्रम में 
1. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को 11,एम स्टैंड रोड, पटना 
2. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - शुक्रवार - 3 स्टैंड रोड , पटना 
3. मंगल पाण्डेय, केदार गुप्ता और कृष्ण देव पासवान - सोमवार - भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना  
4. रेणु देवी, नीतीश मिश्रा,और डॉ दिलीप जायसवाल -बुधवार -  भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना  
5. नितिन नवीन, संतोष सिंह और सुरेन्द्र मेहता - गुरूवार - भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना  
6. डॉ प्रेम कुमार, नीरज कुमार बबलू, जंक राम और हरी सहनी - शनिवार -भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed