{"_id":"67fd19ea924dcf3f5901a4b5","slug":"bihar-bjp-party-niraj-kumar-targeted-congress-party-rjd-party-tejashwi-yadav-election-2025-yashwant-kumar-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2025: कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दिया बयान, पार्टी में मची हलचल; प्रदेश अध्यक्ष हुए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2025: कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दिया बयान, पार्टी में मची हलचल; प्रदेश अध्यक्ष हुए तलब
Mon, 14 Apr 2025 07:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:51 PM IST
सार
Bihar : 2025 में विधान सभा चुनाव है, लेकिन गठबंधन में सीएम के चेहरे पर अब तक कांग्रेस और राजद में एक मत नहीं हो पाया है। ऐसे में कांग्रेस के एक नेता ने तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा मानने से इनकार कर दिया है। अब इसी बात को लेकर घमासान मचा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता नीरज कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कांग्रेस के एक नेता ने गठबंधन के खिलाफ बयान देकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का चेहरा उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। कांग्रेस नेता ने तो यहां तक कह दिया कि तेजस्वी यादव पर एक आरोप है, जो चुनाव में जीत का बाधा बनेगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सतुआनी पर तेजस्वी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में खाया सत्तू, सीएम नीतीश और भाजपा के बारे में ऐसा कहा
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कसा तंज
कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा नेता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा है कि हम लोग शुरू से कहते आ रहे हैं कि कांग्रेस तेजस्वी यादव को कभी भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी। क्योंकि उनका जो काला इतिहास है, उनका पीछा छोड़ नहीं रहा है। बिहार में जो राष्ट्रीय जनता दल का जंगल राज रहा है, इतिहास उसका पीछा छोड़ेगा नहीं। भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी गठबंधन है, स्वार्थ से सना हुआ गठबंधन है। ऐसे गठबंधनों का हश्र यही होता है कि यह कितना भी बैठक उठक कर लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा नेता नीरज कुमार ने कहा कि यह चुनाव के पहले खत्म हो जाने वाला गठबंधन है। ये सभी अपने ही महत्वाकांक्षा के तले दब कर समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
जानिए किस कांग्रेस नेता ने ऐसा क्या कह दिया
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के उपाध्यक्ष यशवंत कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने अपनी यह बात पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर लिया था। फिर उन्होंने यह बात एक न्यूज़ चैनल पर बयान दिया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चेहरा उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव पर एक आरोप है, जो चुनाव में जीत का बाधा बनेगा। लीगल सेल के उपाध्यक्ष यशवंत कुमार के इस बयान के बाद कांग्रेस के खेमे ही हलचल बढ़ सी गई है। जानकार तो यह भी बता रहे हैं कि इसको लेकर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया गया है। फिलहाल यशवंत कुमार के इस बयान से गठबंधन में हलचल जरुर मच गया है।