बिहार: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उड़ाया विमान, कोलकाता से दरभंगा लाए इंडिगो की पहली फ्लाइट
सांसद राजीव प्रताप रूडी सांसद होने के साथ-साथ एक विमान पायलट भी हैं।इस विमान में यात्रियों के साथ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा भी सवार थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी इंडिगो एयरलाइंस का पहला विमान कोलकाता से उड़ाते हुए दरभंगा तक लेकर आए। हाल ही में शुरू हुए उत्तर बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस का यह पहला विमान है। सांसद राजीव प्रताप रूडी सांसद होने के साथ-साथ एक विमान पायलट भी हैं।
पिछले दस वर्षों में उन्होंने लड़ाकू, फाइटर प्लेन राफेल व सुखोई आदि की सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। उन्होंने अपने जीवन में कई घंटों की फ्लाइट उड़ाने का अनुभव प्राप्त किया है।
दुनिया के पहले सांसद पायलट के रूप में रूडी का नाम लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है। बता दें कि इस हवाई अड्डे से सहरसा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल समेत 17 जिलों के लोगों को लाभ होगा।
इस विमान में यात्रियों के साथ बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा भी सवार थे। हाल ही में शुरू हुए उत्तर बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस का यह पहला विमान कोलकाता से पहुंचाया गया है।
रूडी ने कहा कि यहां के रन-वे पर विमान को उतारना किसी दूसरे एयरपोर्ट से बिल्कुल अलग है। कोलकाता से दरभंगा के सफर की दूरी तकरीबन 50 मिनट में तय की।मंत्री संजय झा ने कहा, यह दरभंगा के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा यहां पहुंच गई है। इसके माध्यम से पूरे देश के साथ विदेशों को जोड़ लिया जाएगा।
बिहार के इन जिलों को होगा लाभ
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विमान के कप्तान रूडी ने कहा कि दरभंगा से देश के बड़े शहरों के लिए सस्ती हवाई सेवाओं की शुरुआत से सहरसा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मधुबनी, सुपौल समेत 17 जिलों के लोगों को लाभ होगा।
यहां से पहली यात्री सेवा के विमान की उड़ान 8 नवंबर 2020 को शुरू हुई थी। कोलकाता एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की पहली विमान सेवा उड़ान संख्या 6ई-6919 सोमवार को दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचा।