फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP Leaders: Poster of RCP Singh missing in BJP working committee meeting, Nitish Kumar, Amit Shah, Modi

Bihar BJP Leaders : सम्राट चौधरी बोले- बिहार को 18 साल से लूट रहे नीतीश कुमार, अब रोजगार का माहौल बना रहे

Sat, 20 May 2023 01:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 May 2023 01:08 PM IST
सार

Bihar : सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ अपने परिवार को नौकरी दी है। RJD के लोग चिल्लाते हैं कि आरक्षण खत्म होने नहीं देंगे, लेकिन लालू प्रसाद ने 15 साल में कितने को आरक्षण दिया, यह जनता को पता है।

विज्ञापन
Bihar BJP Leaders: Poster of RCP Singh missing in BJP working committee meeting, Nitish Kumar, Amit Shah, Modi
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
पटना में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक जारी है। बैठक में बिहार भाजपा के सभी वरीय शामिल हुए। रुपसपुर के किसान पैलेस में हो रही मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे कार्यकाल की पहली कार्यसमिति की बैठक है। कैसे BJP आगे बढ़े, इस विषय पर हमलोग चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग मोदी जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बूथ और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। मीटिंग में राष्ट्रीय मुद्दों पर भी हमलोग चर्चा करेंगे। इसके बाद सम्राट चौधरी ने महा्गठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिहार में रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो बिहार लोक सेवा आयोग की अधिकतम 10 हजार नौकरी दे सकती है, उसे नीतीश सरकार दस लाख नौकरी देने के लिए कह रही है। यह लोग आगामी चुनाव को लेकर बिहार रोजगार का माहौल बना रहे हैं।

लालू पर भी सम्राट चौधरी ने साधा निशाना
सम्राट ने कहा कि चुनाव के पहले कुछ नौकरी देंगे। इसके बाद दिसंबर तक कागजी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ अपने परिवार को नौकरी दी है।  RJD के लोग चिल्लाते हैं कि आरक्षण खत्म होने नहीं देंगे, लेकिन लालू प्रसाद ने 15 साल में कितने को आरक्षण दिया, यह जनता को पता है। आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार को लूट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों का ध्यान रखा। 10 फीसदी अगड़ों को आरक्षण दिया गया।
विज्ञापन

Bihar BJP Leaders: Poster of RCP Singh missing in BJP working committee meeting, Nitish Kumar, Amit Shah, Modi
भाजपा नेताओं का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

आरसीपी सिंह का पोस्टर कहीं नहीं दिखा
दरअसल, भाजपा पटना के रुपसपुर स्थित किसान पैलेस में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर रही है। यह बैठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हो रही है। इसमें किसान पैलेस के परिसर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सभी नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर दिखे लेकिन आरसीपी सिंह की पोस्टर कहीं नहीं दिखी।  बिहार भाजपा के वरीय नेता जैसे गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, नंद किशोर यादव, मंगल पांडे, संजय जायसवाल, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तस्वीर दिखी लेकिन आरसीपी सिंह की तस्वीर नहीं दिखी। हालांकि, आरसीपी सिंह इस बैठक में मौजूद दिखे। 
 

Bihar BJP Leaders: Poster of RCP Singh missing in BJP working committee meeting, Nitish Kumar, Amit Shah, Modi
भाजपा की सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति पाठक। - फोटो : अमर उजाला
जल्दबाजी में हुआ कार्यक्रम
आरसीपी सिंह के पोस्टर नहीं होने पर भाजपा की सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति पाठक ने कहा कि कार्यक्रम इतनी जल्दबाजी में हुआ कि समय नहीं मिल पाया, कई लोगों का पोस्टर नहीं लग पाया। अचानक से कार्यसमिति की बैठक का फैसला लिया गया। केवल एक दिन में सारी तैयारी पूरी हुई। 
विज्ञापन

Bihar BJP Leaders: Poster of RCP Singh missing in BJP working committee meeting, Nitish Kumar, Amit Shah, Modi
भाजपा प्रवक्ता डॉ राम सागर - फोटो : अमर उजाला
जिनके पोस्टर लगे, वह पदधारी
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राम सागर वहीं यह पोस्टर पहले के बने हुए थे। आरसीपी सिंह की बाद में ज्वाइनिंग हुई। साथ ही आप पोस्टर में जितने लोगों की तस्वीर लगी है वह सभी भाजपा में कभी न कभी किसी पद पर रह चुके हैं। भाजपा सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed