फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP leader Shahnawaz Hussain targets Congress and AAP, CM Nitish Kumar

Bihar: भाजपा ने कहा- लोकसभा में चंद सीट जीत कर बौखला गए कांग्रेसी, नीतीश कुमार फिर बनेंगे बिहार के सीएम

Thu, 16 Jan 2025 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Jan 2025 05:36 PM IST
सार

Bihar News: पूर्व मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को सुपौल जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और बिहार में भाजपा की जीत का दावा किया। कहा कि 2025 में फिर से नीतीश ही बिहार के सीएम होंगे।

विज्ञापन
Bihar: BJP leader Shahnawaz Hussain targets Congress and AAP, CM Nitish Kumar
सुपौल भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने एक बार फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के इंडियन स्टेट से लड़ाई वाले बयान को बौखलाहट बताया है। गुरुवार को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा में चंद सीटें ज्यादा जीत लेने के बाद कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने उनके नशे को चूर करते हुए भाजपा को बहुमत दिया है। अब दिल्ली में भी भाजपा जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाएगी और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का चौका लगेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं। केजरीवाल पहले भी आम आदमी नहीं थे, वह आयकर विभाग के गैजेटेड ऑफिसर थे और पत्नी भी ऑफिसर थी। कुर्ता और मफलर पहन कर खांसते हुए सत्ता में आए। आज पूरी दिल्ली खांस रही है और उनकी खांसी ठीक हो गई। उन्होंने कहा था कि मकान नही लेंगे, लेकिन शीशमहल बनवाया। टॉयलेट शीट पर सोने का पानी चढ़ा था। स्वीमिंग टब और जिम बनवाया। दिल्ली में यमुना का बुरा हाल है। दिल्ली की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी।
विज्ञापन


वहीं शाहनवाज हुसैन ने भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के मैथिल ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को पूर्ण रूप से उनका निजी बयान करार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पहले ही पूनावाला के बयान का खंडन किया है। पार्टी इसको लेकर कार्रवाई कर रही है। भाजपा मैथिल ब्राह्मणों का पूरा सम्मान करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति न करे विपक्ष, कार्रवाई कर रही है सरकार
उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के परिवार से उनका निजी संबंध है। कुछ अपराधी चोरी की नीयत से उनके घर घुसे थे और परिवार के लोगों पर हमला भी किया। यह दुखद घटना है। इस पर विपक्ष ओछी राजनीति न करे। सरकार और एजेंसियां मामले में जांच कर जरुरी कार्रवाई में जुटी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हुं। 

लालू के निधन के बाद पार्टी और परिवार का बिखरना तय
उन्होंने बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के डीके वाले बयान पर कहा कि वे मुद्दा विहीन हो गए हैं और कुछ भी बोलते हैं। उनके परिवार में ही सब कुछ ठीक नही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार तेजी से विकास कर रही है। केन्द्र सरकार ने भी बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। बिहार को जो भी चाहिए, सब मिल रहा है। इससे वे बौखला गए हैं। 2025 में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगी। लालू परिवार का एक सदस्य कभी सीएम के स्वागत की बात करता है, दूसरा नकारता है और तीसरा विचार करने की बात कहता है। वास्तव में ये लोग चाहते हैं कि इसी बहाने उनके यहां दो-चार लोग आएं। राजद के नेताओं की भाषा से प्रतीत होता है कि  लालू यादव के निधन के बाद इस परिवार का बिखरना तय है। 


सुपौल के लिए विशेष होगा वर्ष 2025
उन्होंने कहा कि यहां के विधायक बिजेन्द्र प्रसाद यादव विकास के एक सूत्री एजेंेडे पर काम कर रहे हैं। सुपौल और बिहार के लिए वर्ष 2025 विशेष होने वाला है। खास तौर पर रेल और रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सुपौल में निर्माणाधीन सभी रेल परियोजनाएं पूरी होने के साथ ही ट्रेनों की संख्या और रेल सुविधाओं में विकास दिखेगा। केन्द्रीय रेल मंत्री ने इसका आश्वासन दिया है। 15 वर्षों तक सुपौल से रेलवे के मामले में जो बेइमानी हुई है, वह सब दुरूस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed