बिहार भाजपा के अध्यक्ष बोले- सत्ता विरोधी लहर के दावे झूठे, नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बुधवार को कहा कि एनडीए की जीत ने राज्य में सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दिया है। नीतीश कुमार पहले की तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
NDA's victory belies anti-incumbency claim; Rare for a govt to get fourth term in continuity: BJP's Bihar chief Sanjay Jaiswal to PTI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2020विज्ञापन
जयसवाल ने विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें बढ़ने से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की गतिशीलता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
'Certainly, 100 per cent': Bihar BJP chief on whether Nitish Kumar will remain CM
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2020
संजय जयसवाल ने कहा कि सौ फीसदी निश्चित है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम सामूहिक सहयोग से बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। जयसवाल ने कहा, 'चौथा कार्यकाल जीतना बहुत बड़ी बात होती है। हम जीत गए हैं। यह साबित करता है कि सब कुछ ठीक था। यह बहुत दुर्लभ है कि आप लगातार चौथे कार्यकाल के लिए चुने जाएं।'
बिहार में एनडीए की जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके द्वारा गरीबों के लिए किए गए काम को जाता है। उन्होंने लोगों को बिजली, रसोई गैस सिलेंडर, शौचालय की सुविधाएं मुहैया कराईं। इतना ही करोना संकट में आठ महीने तक मुफ्त राशन मुहैया कराया। ये सभी कारण हैं कि जनता ने बिहार में एनडीए को चुना है।
चिराग ने एनडीए का नुकसान किया
चिराग पासवान को लेकर पूछ गए सवाल पर जयसवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने कई सीटों पर एनडीए खासकर जदयू को नुकसान पहुंचाया है। जयसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा अलग चुनाव नहीं लड़ती तो राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का प्रत्याशी राजद नेता तेजस्वी यादव को हरा देता।