फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bima Bharti's husband Awadhesh Mandal surrenders in court, raids conducted in search of son; Police

Bihar News : बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के कोर्ट में किया सरेंडर, बेटे की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

Mon, 05 Aug 2024 06:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Aug 2024 06:10 PM IST
सार

अवधेश मंडल के भाई संजय कुमार मंडल ने कहा कि इस मामले में गोपाल यादुका के परिजनों ने डीआईजी, एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि इस मामले में आरोपी अवधेश मंडल और उनका बेटा राजा नहीं, बल्कि कोई और है।

विज्ञापन
Bihar: Bima Bharti's husband Awadhesh Mandal surrenders in court, raids conducted in search of son; Police
अवेधश मंडल और बीमा भारती की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्णिया के चर्चित व्यवसाई गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सरेंडर कर दिया है। सोमवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट स्थित मुख्य न्यायनिक दंडाधिकारी (CJM) कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट ने अवधेश मंडल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आरोपी पुत्र राजा अब भी फरार है।
विज्ञापन


राजनीति के तहत दोनों को फंसाया गया
मामले में अवधेश मंडल के अधिवक्ता जय हिंद कुमार ने कहा कि गोपाल यादुका हत्याकांड में अवधेश मंडल को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले को लेकर अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर किया और बेल पिटिशन फाइल किया। सीजीएम कोर्ट ने उनके बेल पिटिशन को रिजेक्ट कर दिया है। अब वो सेशन कोर्ट में अपील करेंगे। राजनीति के तहत फंसाया जा रहा है। अवधेश मंडल के भाई संजय कुमार मंडल ने कहा कि इस मामले में गोपाल यादुका के परिजनों ने डीआईजी, एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि इस मामले में आरोपी अवधेश मंडल और उनका बेटा राजा नहीं, बल्कि कोई और है। लेकिन राजनीति के तहत दोनों को फंसाया गया है।
विज्ञापन


गोपाल यादुका की हत्या का साजिशकर्ता बनाया
पूर्णिया पुलिस ने पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और पुत्र राजा को गोपाल यादुका की हत्या का साजिशकर्ता बनाया है। हत्याकांड के बाद से दोनों फरार थे। इससे पहले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रूपौली  विधानसभा के पूर्व विधायक बीमा भारती के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया था। इसके बाद अवधेश मंडल ने सरेंडर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed