फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Bhojpuri star Pawan Singh's wife Jyoti taking bath prayag raj Kumbh Mela bhojpur bihar uttar pradesh

Pawan Singh : भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह फिर चर्चा में, राजनीति नहीं पत्नी बनी हैं इस बार वजह

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
सार

video viral : लोक सभा के चुनाव के बाद भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह की चर्चा केंद्रीय मंत्री ने की, जिसके बाद भाजपा ने उनका कड़ा विरोध किया। पवन सिंह अब फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह खुद हैं।

विज्ञापन
Bihar : Bhojpuri star Pawan Singh's wife Jyoti taking bath prayag raj Kumbh Mela bhojpur bihar uttar pradesh
तू नहीं तो तेरी तस्वीर ही सही.. ज्योति सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोक सभा के चुनाव के बाद भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह एक बार फिर उस समय चर्चा में आये जब केंद्रीय मंत्री ने पवन सिंह का नाम लेते हुए भाजपा पर जोरदार हमला किया। उस मामले के चार दिन बीत जाने के बाद  भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह खुद हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह प्रयागराज में लगे महाकुंभ स्नान करने पहुंची।.हालांकि खबर ये नही है कि ज्योति सिंह कुंभ स्नान करने गई है, बल्कि खबर ये है कि वो अपने सीने से पवन सिंह की तस्वीर को चिपका डुबकी लगा रही है। अब यह वीडियो भी ज्योति सिंह अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड कर दी है जो कि बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


महाकुंभ स्नान का वीडियो इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने महाकुंभ स्नान का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पति की फोटो को हाथ में पकड़े हैं और संगम में डुबकी लगा रहीं हैं। . चुंकी पवन सिंह उनके साथ नहीं रह रहे हैं और फिलहाल दोनों अलग हैं, इसलिए ज्योति पति के फोटो के साथ ही डुबकी लगा रही हैं। पति को लेकर उनकी इस श्रद्धा की लोगों ने तारीफ भी की है। यूजर ने कामना की है कि अगले कुंभ स्नान ये दोनों साथ में स्नान करें।
विज्ञापन


यूजर ने जमकर किये कमेंट
ज्योति सिंह के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, 'इस प्यार को क्या नाम दें. वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,  'पवन भैया अब तो मन जाएंगे'. एक यूजर ने तो काफी बहतरीन कामना की है और लिखा है, 'हे गंगा मैया इनके पति अगली बार इनके साथ स्नान करें ऐसी कृपा करें मां'. ज्योति सिंह के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है. 
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्योति सिंह की हो सकती है राजनीति में एंट्री
 भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की इन दिनों राजनीति में एंट्री करने की चर्चा भी तेज है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी, लेकिन अभी सीट का ऐलान नहीं हुआ है. इसके बाद  वो पटना में पूर्व सांसद आनंद मोहन से भी मिलीं थीं, जिसके बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई. सूत्रों के मुताबिक ज्योति सिंह जेडीयू के टिकट पर काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed