{"_id":"60c012572a2dd214487a8258","slug":"bihar-bettiah-four-children-died-falling-into-the-pit-at-matiyariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतिया: ईंट निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा, खेलते-खेलते डूब गए चार बच्चे, गंवा बैठे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतिया: ईंट निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा, खेलते-खेलते डूब गए चार बच्चे, गंवा बैठे जान
Wed, 09 Jun 2021 06:29 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 09 Jun 2021 06:29 AM IST
सार
यह गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया। गांव के चार बच्चे इसी गड्ढे के आसपास खेल रहे थे, जो अचानक पानी में गिर गए। उन्होंने बचने के लिए हाथ-पांव मारे, लेकिन बच नहीं सके और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह गड्ढा ईंट निर्माण के लिए खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था। इस हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम चंपारण के मटियारिया में एक गड्ढे में गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के लिए डरौल पंचायत स्थित सुनील ईंट उद्योग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हरदी बेलाहवा में ईंट निर्माण के लिए गड्ढे खुदवाए गए थे। इसी गड्ढे में डूबने से एक साथ चार बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बारिश के पानी से छिप गया गड्ढा
बताया जा रहा है कि यह गड्ढा करीब 8 से 10 फीट गहरा था, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया। गांव के चार बच्चे इसी गड्ढे के आसपास खेल रहे थे, जो अचानक पानी में गिर गए। उन्होंने बचने के लिए हाथ-पांव मारे, लेकिन बच नहीं सके और उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया। सभी बच्चों की उम्र 6 से 9 साल के बीच थी।
विज्ञापन
भट्ठा मालिक पर कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि इस मामले में ग्रामीणों और अभिभावकों में भट्ठा मालिक सुनील कुमार के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने ग्रामीण ईंट उद्योग को सील करने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।