{"_id":"67344b4a-ebb8-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"bihar-bans-small-gas-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में छोटे सिलेंडरों की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में छोटे सिलेंडरों की बिक्री पर रोक
पटना/एजेंसी
Updated Sat, 13 Jul 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार सरकार ने छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
यह फैसला बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में गत सात जुलाई को हुए धमाकों में छोटे गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल के मद्देनजर लिया गया।
बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने बताया कि इस संबंध में गैस कंपनियों के साथ हुई बैठक में उन्हें छोटे सिलेंडरों की बिक्री और आपूर्ति पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
रजक ने कहा कि किसी भी दुकान द्वारा छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री करने पर उस इलाके की गैस एजेंसियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सभी थानाध्यक्षों से कहा गया है कि उनके इलाके में ऐसे गैस सिलेंडरों की बिक्री पर वे जिम्मेदार ठहराए जाएंगे।