फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Band : rjd party Activists created ruckus Bihar Bandh glimpse of Jungle Raj hajipur bihar vaishali news

Bihar Bandh : बिहार बंद में कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया उत्पात, लोगों ने कहा- जंगलराज की दिखी झलक; हो कार्रवाई

Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
सार

Bihar : बिहार बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए जमकर उत्पात मचाया। ऐसी तस्वीर फिलहाल बिहार के दो जिले से सामने आई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने तो इसे जंगलराज का झलक तक कह दिया। 

विज्ञापन
Bihar Band : rjd party Activists created ruckus Bihar Bandh glimpse of Jungle Raj hajipur bihar vaishali news
जबरन दूकान बंद कराते बंद समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में ट्रेड यूनियन के द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया था, जिसमें महागठबंधन के सारे घटकों ने समर्थन किया था। वैशाली जिलों में तमाम चौक चौराहे पर बंद को लेकर आगजनी की गई। इस बंद को सफल बनाने में तमाम कार्यकर्ता लगे रहे लेकिन इसी बीच बंद को सफल बनाने की तीन तस्वीर सामने आई, जिसके बाद लोगों को यह कहना पड़ा कि यह आंदोलन नहीं गुंडागर्दी है। इस दौरान दरभंगा से  एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजद नेता यह कह रहे हैं कि 1990 का लहर आएगा न तो ऊपर से ही नीचे पटक देंगे..। हमलोग बर्दास्त करेंगे? 

विज्ञापन


लोगों ने कहा- कार्यकर्ताओं ने जमकर की है गुंडागर्दी 
वैशाली जिला की पहली घटना महनार की है, जिसमें राजद कार्यकर्ता जबरदस्ती दुकान को बंद करा रहे थे। दुकानदार के नहीं मानने पर दुकानदार को दूकान के अंदर ही बंद कर दिया। अब इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि बिहार बंद के दौरान राजद का झंडे लिए दर्जनों लोग दुकान पर पहुंचे और दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगे। दुकानदार रोहित ठाकुर ने बताया कि राजद समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जबरदस्ती शटर गिराकर उन्हें दुकान के अंदर ही बंद कर दिया। घंटों बाद स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार को बाहर निकाला गया। रोहित ठाकुर ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की है और इसे गुंडागर्दी करार दिया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़िए-यह खबर भी पढ़ें-Bihar Band : तेजस्वी यादव की गाड़ी पर कन्हैया और पप्पू क्यों नहीं, लड़ाई मंच की नहीं कुर्सी की
विज्ञापन
विज्ञापन



                                                      

Bihar Band : rjd party Activists created ruckus Bihar Bandh glimpse of Jungle Raj hajipur bihar vaishali news
शिक्षिका को जबरन स्कूल जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
स्कूल जा रही शिक्षिका को जबरन स्कूल जाने से रोका 
दूसरी तस्वीर हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग का है, जहां बंद कराने वाले समर्थकों ने स्कूल जा रही एक शिक्षिका को स्कूल जाने से रोक दिया। शिक्षिका जब उनके रोकने के बाद अपनी स्कूटी को घुमाकर  घर लौटने लगी तो पीछे से बंद को समर्थन करने वाले कार्यकर्ता पीछे से हल्ला करने लगे। अब यह वीडियो भी वायरल है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: राहुल गांधी बोले- चुनाव आयोग बिहार में हमारे वोटरों की चोरी कर रहा, यही महाराष्ट्र में किया था

 

Bihar Band : rjd party Activists created ruckus Bihar Bandh glimpse of Jungle Raj hajipur bihar vaishali news
बीएलओ को बंद समर्थक महिला कार्यकर्ता ने जबरन लौटाया - फोटो : अमर उजाला

बीएलओ को जबरन वापस लौटाया 
 तीसरी तस्वीर सराय थाना क्षेत्र की है, जहां मतगणना पुनर्निरीक्षण के लिए जा रहे बीएलओ को जाने से रोक दिया। जब बीएलओ ने उनका विरोध किया तब बंद कराने वाली महिला समर्थक बीएलओ से ही उलझ गई। मजबूरन बीएलओ को वापस लौटना पड़ा। इस घटना का भी विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बंद का नेतृत्व महनार में राजद नेता संजय राय कर रहे थे, जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न हिस्सों में बंद का आह्वान करते हुए प्रदर्शन किया।

Bihar Band : rjd party Activists created ruckus Bihar Bandh glimpse of Jungle Raj hajipur bihar vaishali news
पटना में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने कहा- यह जंगलराज की झलक थी 
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद युवा जदयू नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंद जनसमर्थन से होता है न कि दबाव और भय से। महनार में राजद कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर जंगलराज की झलक दिखाई है। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि बंद कराने के दौरान समर्थकों ने दुकान के शटर पर हाथ और पैर से मारकर डराने की कोशिश की। फिलहाल यह मामला महनार में राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed