फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Baby flung on ground over Rs. 50 dispute, dies

50 रुपए के झगड़े ने ली बच्ची की जान

Wed, 18 Jun 2014 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Baby flung on ground over Rs. 50 dispute, dies

बिहार के कैमूर जिले के एक गांव में 50 रुपए के विवाद के चलते एक साल की एक बच्ची को जमीन पर पटक कर मार दिया गया।

विज्ञापन


इस मामले में बच्ची के पिता समेत उन सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना कैमूर जिले के सावथ गांव में घटी जिसके बाद आसपास का पूरा इलाका सकते में है।

इस मामले में बच्ची के पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसके दामाद और उसके एक साथी के साथ हो रहे एक विवाद में बच्ची की जान चली गई।

एफआईआर के मुताबिक बच्ची का पिता एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। घटना के दिन बच्ची के पिता और उसके दो साथियों के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इस विवाद में संतोष ने दोमा(बच्ची का पिता) पर आरोप लगाया कि उसने मजदूरी के पैसों में 50 रुपए कम दिए हैं। इसी झगड़े में आरोपी संतोष ने कथित तौर पर बच्ची को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के सामने आने के ठीक एक महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक व्यक्ति ने अपने दो भाईयों के साथ मिल कर एक दलित दंपति को 500 रुपए न लौटा पाने पर प्रताड़ित किया। और उनकी 9 महीने की बच्ची को नदी में फेक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed