फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Aurangabad Police has announced a reward of Rs 3 lakh each for arrest of five notorious Naxalites

Bihar: माओवादियों को पकड़वाएं, इनाम पाएं; पुलिस ने पांच कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी पर रखे तीन-तीन लाख रुपये

Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Dec 2023 07:22 PM IST
सार

Aurangabad Hindi News: एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि राज्य पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद में सक्रिय पांच कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ अगले दो वर्षों के लिए इनाम की घोषणा की गई है। नक्सलयों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी एवं सूचना देने वाले आम नागरिकों को यह राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
Bihar: Aurangabad Police has announced a reward of Rs 3 lakh each for arrest of five notorious Naxalites
एसपी स्वप्ना मेश्राम, औरंगाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के गृह विभाग के संकल्प के आलोक में राज्य पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद के पांच कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ तीन-तीन लाख का इनाम घोषित किया है। यह पुरस्कार अगले दो साल तक इन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी पर मिलेगा। औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी जो फरार नक्सली को गिरफ्तार करेगा या कोई भी नागरिक फरार नक्सली के संबंध में सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, वह इनाम की राशि का हकदार होगा। उन्होंने कहा कि पांच नक्सलियों पर तीन-तीन लाख का इनाम घोषित किया गया है। इनमें से एक भी नक्सली की गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सूचना देने वालों का नाम रखा जाएगा गुप्त
एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के संकल्प के आलोक में राज्य पुलिस मुख्यालय ने औरंगाबाद जिले में सक्रिय पांच कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ अगले दो वर्षों के लिए इनाम की घोषणा की गई है। नक्सलयों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी एवं सूचना देने वाले आम नागरिकों को यह राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही नक्सलियों के बारे में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन




इन पांच कुख्यात नक्सलियों पर घोषित है इनाम
एसपी ने बताया कि पुलिस के लिए फरार वांटेड जिन कुख्यात नक्सलियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की गई है, उनमें गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के तरवाडीह निवासी बबूई यादव का बेटा नंदलाल यादव उर्फ नितेश जी उर्फ इरफान, गया के ही कोठी थाना क्षेत्र के कनेरगढ़ टोला समाथ गांव निवासी राजेंद्र यादव उर्फ विवेक यादव उर्फ सुनील यादव, औरंगाबाद के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सल्वा गांव निवासी सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगंज निवासी सरयू यादव का बेटा संजय यादव उर्फ गोदराई और औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह शामिल है। इनकी गिरफ्तारी पर तीन-तीन लाख के इनाम का घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दी जा सकती हैं नक्सलियों के बारे में कोई भी सूचना
पुलिस कप्तान ने बताया कि नक्सलियों के बारे में कोई भी सूचना वाट्सएप नंबर- 9431822974, लैंडलाइन नंबर- 06186-295201 और अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के वाट्सएप नंबर- 8544428349 पर दी जा सकती है। इसके अलावा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के मोबाइल नंबर- 9431800106, माली थानाध्यक्ष के वाट्सएप नंबर- 9431822248, खैरा थानाध्यक्ष के वाट्सएप नंबर- 8340712700, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और दाउदनगर के वाट्सएप नंबर- 9431800105 पर भी नक्सलियों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed