फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Attack on the police team that went to catch the criminal in Khagaria, people pelted stones

Bihar : फरार अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, लोगों ने पथराव किया, बंधक बनाकर ऐसा किया

Sat, 10 Jun 2023 06:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Jun 2023 06:01 PM IST
सार

Bihar: लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिस पदाधिकारी व कर्मी पर ही हमला बोल दिया। पुलिस पर हुए हमले में सोनू के घर एवं आसपास के पुरुष महिला शामिल हो गए एवं जमकर रड और ईट पत्थर चलाए।

विज्ञापन
Bihar: Attack on the police team that went to catch the criminal in Khagaria, people pelted stones
पुलिस ने हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गठित विशेष छापेमारी दल पर शुक्रवार की देर रात्रि रामपुर में असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। विशेष छापेमारी दल पर हमले में कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी घायल हो गए हैं। कई मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद सोनू को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के निर्देश पर पकड़ने के लिए पुलिस ने रामपुर स्थित उसके घर की घेराबंदी की। घेराबंदी के बाद फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई। लेकिन गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने के लिए उनके घर के कई लोग कानून को अपने हाथ में लेकर पुलिस पदाधिकारी व कर्मी पर ही हमला बोल दिया। पुलिस पर हुए हमले में सोनू के घर एवं आसपास के पुरुष महिला शामिल हो गए एवं जमकर रड और ईट पत्थर चलाया।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर रखा
इस हमले में पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार का सिर फट गया, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार का हाथ फैक्चर हो गया, पुलिस अवर निरीक्षक लाल बिहारी यादव कनपट्टी मे गंभीर चोटे आई हैं। साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार की कलाई में गंभीर चोटें आई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस पर हमला करने वाले हमलावरो ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया एवं विशेष छापेमारी अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मी को कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा। बाद में अतिरिक्त बल की सहायता से विशेष छापेमारी के लिए गए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


8 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने आवेदन देकर गोगरी थाना में 8 नामजद व पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस पर हमला करने वाले कई हमला कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गोगरी थाना भी लाया गया है। वहीं गोगरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक अभयुक्त की गिरफ्तारी का विरोध करते अभियुक्त के परिवार द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी में दर्ज अन्य लोगों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed