{"_id":"5c438d70bdec220a742d9ded","slug":"bihar-attack-on-police-went-to-remove-encroachment-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल
Sun, 20 Jan 2019 02:19 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
बिहार के राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसमें आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक मोटरसाइकिल को भी फूंक डाला। जानकारी के अनुसार पुलिस एसएसबी व राजीव नगर थाना की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यहां तक कि कब्जाधारी लोगों ने महिला पुलिस को भी पीटने से परहेज नहीं किया। पटना के एएसपी सुशांत सरोज ने बताया कि शनिवार की सुबह राजीव नगर पहुंचते ही कब्जाधारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिस जवानों को चोटें आई है।
विज्ञापन