फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha Angry Over Bihar Police Involve in Corruption

Bihar News: अब बिहार पुलिस पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष, कहा- डीजीपी और सीएम नीतीश से करूंगा शिकायत

Wed, 25 May 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 May 2022 09:38 AM IST
सार

विजय सिन्हा ने बिहार पुलिस में भ्रष्ट अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि हमें भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की मानसिकता पर अंकुश लगाना होगा।

विज्ञापन
Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha Angry Over Bihar Police Involve in Corruption
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा(बाएं) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर नाराज चल रहे हैं। इस बार उन्होंने सीएम नीतीश या किसी नेता पर नहीं बल्कि बिहार पुलिस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सिन्हा ने बिहार पुलिस में भ्रष्ट अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि हमें भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की मानसिकता पर अंकुश लगाना होगा। सिर्फ अधिकारियों के तबादले से काम नहीं चलेगा। हमें ईमानदार अधिकारियों को मैदान में लाना है और भ्रष्ट लोगों को किनारे करना है। मैं डीजीपी से बात करूंगा और सीएम नीतीश कुमार को भी इस बारे में अवगत कराऊंगा। बता दें कि सिन्हा अपने विधान सभा क्षेत्र लखीसराय में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए थे और इसी दौरान उन्हें पुलिस से जुड़ी शिकायत मिली जिसके बाद वे भड़क गए।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में बीते 22 मई को मुरारिया गांव में एक बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही गिरफ्तारी हुई। इसी बात को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा नाराज चल रहे हैं। उन्होंने बिहार पुलिस में भ्रष्ट अधिकारियों से नाराजगी जता दी।
विज्ञापन


सीएम नीतीश से इसी मुद्दे पर पहले भी बहस हो चुकी है
बता दें कि इससे पहले भी लखीसराय दौरे के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। सदन में भी उन्होंने मुद्दे को उठाया था जिसके चलते वे सीएम नीतीश से भी उलझ पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed