फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Session 2023: Uproar over violence against Biharis in Tamil Nadu

Bihar Assembly Session: विधानसभा में मांझी की मांग, कहा- भूदान आदि की जमीन हासिल कर गरीबों को बांटिये

Mon, 06 Mar 2023 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

Bihar: बिहार विधानसभा बजट सत्र छठे दिन भी हंगामे के आसार हैं। इससे पहले 5 दिन तक सत्र के दौरान भाजपा सदन में जमकर प्रदर्शन किया। चौथे और पांचवें दिन भाजपा विधायकों ने तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हुए हिंसा के मुद्दे को भी सदन में उठाया।

विज्ञापन
Bihar Assembly Session 2023: Uproar over violence against Biharis in Tamil Nadu
विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज छठा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक जमकर हंगामा कर रहे हैं। वह बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा नौकरी और बेरोजगारी के मुद्दे पर हंगामा किया है। भाजपा विधायकों ने सदन में कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाया। साथ हीबेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थी, जूनियर इंजीनियर अभ्यर्थी समेत दूसरे अभ्यर्थियों को नौकरी देने की मांग करने लगे। भाजपा विधायकों नौकरी कब मिलेगी के सवाल पर कार्यस्थग्न प्रस्ताव लाया। हालांकि, स्पीकर ने नियम संगत नहीं होने के कारण प्रस्ताव को खारिज कर दिया। वहीं सदन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने  कहा कि "अभियान दखल देहानी" शुरू कर देनी चाहिए। भूदान आदि में जिनकी जमीन कागज पर ली गई थी वह अभी तक उन्हीं के कब्जे में है। यह सरकार या जिन्हें देना था कि उनके कब्जे में नहीं आई है। यह जमीन हासिल करके गरीबों को बांटना चाहिए। 

विज्ञापन


अडानी का अब तक कुछ रिकवरी नहीं हो रहा
इधर, भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद के घर से बाइक चोरी मामले में सवाल पूछे गए। विधायक ने पूछताछ कि एक साल बीतने के बावजूद अब तक बाइक नहीं मिली। इसपर महागठबंधन के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि देश में अडानी का अब तक कुछ रिकवरी नहीं हो रहा। इसपर सदन में हंगामा होने लगा। इससे पहले सदन में मंत्री विजेन्द्र यादव और विधायक नंदकिशोर यादव के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


NMCH के डॉ. संजय कुमार अपहरण केस पर सवाल
इधर, विधानपरिषद में NMCH के डॉक्टर संजय कुमार अपहरण केस को भी उठाया गया। सदन में भाजपा MLC राजेंद्र गुप्ता ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि एक मार्च को डॉक्टर अंतिम बार गांधी सेतु पर देखे गए थे लेकिन अबतक उनकी बरामदगी नहीं हो पाई है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed