{"_id":"62f7b288ffaa544760231c2e","slug":"bihar-assembly-ministerial-berths-for-cong-will-be-respectable-rljp-mla-may-support-jdu-against-nda-bjp-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: महागठबंधन में कांग्रेस को सम्मानजनक पद की उम्मीद, NDA को एक और झटका देने की तैयारी में जदयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: महागठबंधन में कांग्रेस को सम्मानजनक पद की उम्मीद, NDA को एक और झटका देने की तैयारी में जदयू
Sat, 13 Aug 2022 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:42 PM IST
सार
भाजपा से नाता तोड़ने के बाद जदयू अपने पूर्व सहयोगी को एक और झटका दे सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एनडीए के तीन सांसद जेडी (यू) में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार का कैबिनट विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है। महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस और वामदल भी शामिल हैं। इस बीच कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को मिलने वाले मंत्री पदों की संख्या तय हो गई है। 16 अगस्त को शपथ ग्रहण की संभावना है। बिहार विधानसभा में पार्टी की क्षमता के अनुसार कांग्रेस के लिए मंत्री पद सम्मानजनक होगा।
विज्ञापन
इस बीच कहा यह भी जा रहा है कि भाजपा से नाता तोड़ने के बाद जदयू अपने पूर्व सहयोगी को एक और झटका दे सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एनडीए के तीन सांसद जेडी (यू) में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के तीन सांसद महागठबंधन को समर्थन दे सकते हैं। सांसद चंदन सिंह, बीना देवी और महबूब अली कैसर जेडीयू का साथ देने पर विचार कर रहे हैं। आरएलजेपी के पास पांच सांसद हैं। इसमें खुद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके पुत्र प्रिंस राज सांसद हैं।
शपथ ग्रहण 16 अगस्त को
एआईसीसी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शनिवार को कहा कि बिहार की 'महागठबंधन' सरकार में कांग्रेस को कितने मंत्री पद मिलेंगे, इसका फैसला गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद किया गया है। शपथ ग्रहण 16 अगस्त को होने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस को मिलने वाले मंत्री पद की संख्या बताने से इनकार कर दिया और कहा कि यह सम्मानजनक होगा और सदन में पार्टी की ताकत के अनुसार होगा।
लालू यादव आ सकते हैं पटना
इससे पहले 15 अगस्त को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना आ सकते हैं। हालांकि, यह उनकी सेहत पर निर्भर करेगा। उनके नजदीकियों का मानना है कि वे शपथग्रहण से पहले पटना आ सकते हैं।
सदन में हमारी ताकत के अनुसार संख्या होगी: कांग्रेस
मंत्री पद की संख्या के बारे में पूछे जाने पर दास ने कहा कि इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। संख्या सदन में हमारी ताकत के अनुसार होगी। हमने अभी तक नामों को अंतिम रूप नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हम एक बड़ी पार्टी हैं और कई लोग हमसे जुड़े हैं। हर चीज को ध्यान में रखते हुए यह संख्या सम्मानजनक होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है और जरूरत पड़ने पर पटना में भी उनसे मुलाकात करेंगे।
चार मंत्री पद मिलने की संभावना
इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिया था कि बिहार में नई सरकार में पार्टी को चार मंत्री पद मिलने की संभावना है। बता दें कि हाल ही में जदयू ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ लिया था और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों से हाथ मिला लिया था। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बुधवार को शपथ ली थी।