फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar assembly elections 2020 union minister Ravi shankar prasad says people of Bihar will again bless NDA

Bihar election 2020: रविशंकर प्रसाद का दावा, बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

Sat, 26 Sep 2020 09:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 26 Sep 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Bihar assembly elections 2020 union minister Ravi shankar prasad says people of Bihar will again bless NDA
Union Minister Ravi Shankar Prasad in Patna - फोटो : ANI

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत का दावा किया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है। ऐसे में गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एनडीए सरकार के विकास कार्यों के साथ ही राज्य की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति प्यार जमीन पर नजर आया है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'एनडीए एकजुट है और यह एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। अगर किसी को कोई समस्या है, तो हम इसका समाधान निकालेंगे। लोजपा केंद्रीय सरकार का हिस्सा है। हमने उनके साथ पिछला चुनाव लड़ा और मुझे उम्मीद है कि हम इस चुनाव को भी एक साथ लड़ेंगे।'

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने खड़े किए सवाल
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कैसे कराए जाएंगे। संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, क्योंकि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने को है। ‘ऐसे में सवाल यह है कि क्या कोविड-19 समाप्त हो गया है?'  शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ‘इस तरह के माहौल में चुनाव कैसे होगा? देश जरूर जानना चाहेगा। चुनाव प्रचार और रैलियां कैसे होंगी? मतदान ऑनलाइन नहीं हो सकता। आपको कतार में खड़ा होना होगा।'


यह पूछे जाने पर कि हाल ही में संसद में पारित किए गए कृषि विधेयक क्या चुनाव का मुद्दा बनेंगे, राउत ने कहा कि बिहार राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और वहां पर चुनाव विकास, कानून व्यवस्था तथा शासन के मुद्दे पर लड़ा जाना चाहिए। संजय राउत ने चुनाव को लेकर बिहार सरकार पर कटाक्ष भी किया। संजय राउत ने कहा कि 'अगर मुद्दों की कमी पड़ रही हो तो वो मुंबई से मुद्दों को पार्सल करा सकते हैं।'

तीन चरणों में संपन्न होंगे चुनाव
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारिखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि कोरोना काल में बिहार में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर 2020 को होगा। जबकि, दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को कराया जाएगा। चुनावों के नतीजों का एलान 10 नवंबर 2020 को किया जाएगा।


बता दें कि पहले चरण में जहां 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed