फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election news in hindi BJP Central Election Committee to meet in evening to discuss BJP candidate list

Bihar Elections 2020: दूसरे चरण के लिए भाजपा की सूची अभी तक तय नहीं, मोदी-शाह की मौजूदगी में मंथन

Sat, 10 Oct 2020 08:58 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
bihar assembly election news in hindi BJP Central Election Committee to meet in evening to discuss BJP candidate list
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (फाइल) - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची अभी तक तय नहीं कर पाई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए शनिवार यानी आज बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे।

विज्ञापन
 
 

बिहार विधानसभा के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा सीईसी की यह दूसरी बैठक है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि नौ अक्तूबर है और 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए नौ अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान तीन नवंबर को होंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, वहीं नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जाएगी। जबकि 19 अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा। और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed