{"_id":"5f5cead08ebc3e6a4a256b61","slug":"bihar-assembly-election-ljp-called-a-meeting-of-its-mps-on-september-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधानसभा चुनाव : लोजपा ने 16 सितंबर को बुलाई पार्टी के सभी सांसदों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधानसभा चुनाव : लोजपा ने 16 सितंबर को बुलाई पार्टी के सभी सांसदों की बैठक
Sat, 12 Sep 2020 09:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 16 सितंबर को पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी की बिहार इकाई के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा कि उसे 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य से लोकसभा में लोजपा के छह सदस्य हैं और राज्यसभा में एक सदस्य इसके संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हैं।
पार्टी को यह भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो प्रमुख दलों- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद(यू) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक के समय तक स्पष्टता आ जाएगी। लोजपा के सूत्रों ने बताया कि राज्य में पार्टी की स्थिति को कमजोर करने का कोई भी प्रयास जद(यू) के खिलाफ जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जद(यू) लोजपा को नीचा दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के दलित नेता जीतनराम मांझी के साथ हाथ मिलाने के फैसले का हवाला दिया, जिनका लोजपा पर निशाना साधने का इतिहास रहा है। लोजपा का आधार मुख्य रूप से दलित वर्ग है।
विज्ञापन
इस बीच, नीतीश कुमार ने शनिवार को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजग गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।