Election In Bihar 2020: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का दावा, सत्ता में आए तो नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Assembly Election 2020: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे। चिराग ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर बनाने की घोषणा की।
चिराग बोले, अयोध्या से भी बड़ा बनेगा सीता मईया का मंदिर
चिराग ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी, तो नीतीश कुमार और उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने सीतामढ़ी जिले में अयोध्या के राम मंदिर से बड़ा सीता मंदिर बनवाने की भी घोषणा की। कहा, सीता के बिना भगवान राम अधूरे हैं। ऐसे में सीता मंदिर का निर्माण जरूरी है। इससे बिहार के विकास में भी सहयोग मिलेगा। वहीं, चिराग ने एक रैली में राज्य सरकार पर बिहार की दुर्दशा का आरोप लगाते हुए कई सवाल पूछे।
उन्होंने कहा, नीतीश कुमार अपने 15 साल के कामकाज का हिसाब दें।चिराग ने अपने समर्थकों से कहा कि जिस विधानसभा सीट पर लोजपा के उम्मीदवार हों, वहां उन्हें वोट दें और जहां नहीं हों, वहां भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। चिराग ने फिर दोहराया कि बिहार में उनके बगैर नई सरकार नहीं बनेगी और वह चाहते हैं कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बने और राज्य का चौतरफा विकास हो। युवाओं को रोजगार मिले और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य तरक्की करे।
जनता नीतीश कुमार से नफरत करती है
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी जनसभाओं में मौजूद भीड़ दिखाती है कि लोग नीतीश कुमार से नाराज हीं नहीं, बल्कि उनसे अब नफरत करते हैं। यह जनता के गुस्से का स्तर है। जाति, पंथ, वर्ग और धर्म को अलग रखते हुए लोग बेरोजगारी के मुद्दे पर अब बिहार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।