फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020: Election Commission says polls will be held on time

बिहार: तय समय पर होगा विधानसभा चुनाव, आयोग ने सभी आशंकाओं पर लगाया विराम

Tue, 11 Aug 2020 03:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Election Commission says polls will be held on time
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : social media

बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बार-बार विपक्ष द्वारा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को टालने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन


सुनील अरोड़ा ने सोमवार को दोहराया कि बिहार में चुनाव तय समय पर होंगे, पोलिंग पैनल कोविड -19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयारियां कर रहा है। अरोड़ा ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, और चुनाव प्रक्रिया के दौरान भी इन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को तय वक्त पर करवाने के लिए चुनाव आयोग, राज्य और जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाए इसके लिए एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या एक हजार तय कर दी गई हैं। जबकि अभी ये आंकड़ा 1500 है। बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य के लिए 33,797 अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनाने का फैसला किया है। इसकी वजह से बिहार में एक बूथ पर औसत वोटरों की संख्या 985 से घटकर 678 हो जाएगी। इसके अलावा बिहार को अलग से ईवीएम और वीवीपैट मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) सहित बिहार के अन्य राजनीतिक दलों ने राज्य में चुनाव को स्थगित करने के लिए मतदान पैनल से आग्रह किया था। लोजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि इस समय चुनाव कराकर लाखों लोगों की जान जोखिम में डालना उचित नहीं है।

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी रविवार को कहा था कि बिहार की मौजूदा स्थिति विधानसभा चुनाव के लिए अनुकूल नहीं है। लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मद्देनजर सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि महत्व दिया जाना चाहिए।


चुनाव आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव कराने पर राजनीतिक दलों से सुझाव मांगे थे। जिसके लिए आयोग द्वारा पहले 31 जुलाई की समय सीमा तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी गई थी। बिहार में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। राज्य में 28 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर राष्ट्रपति शासन लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed