फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 News Maithili Thakur Song Bihar Me Ka Ba neha rathore gave her advice bjp opposition

Bihar Election 2020: बिहार में का बा vs ई बा में छिड़ी जंग, अब मैथिली ठाकुर और नेहा आमने-सामने

Sat, 17 Oct 2020 03:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 17 Oct 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 News Maithili Thakur Song Bihar Me Ka Ba neha rathore gave her advice bjp opposition
नेहा सिंह राठौर-मैथिली ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

बिहार में राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है और इसके नतीजे 10 नवंबर को सामने आ जाएंगे। चुनाव से पहले सभी पार्टियां लोगों को अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिशें कर रही हैं। सत्ता और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जहां एनडीए अपने 15 सालों के काम गिनवा रहा है वहीं विपक्ष सरकार को कोरोना वायरस, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेर रहा है। राज्य आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बन गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दो लोक गायिकाएं आपस में भिड़ गई हैं। बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि मिथिला में क्या-क्या है। वहीं नेहा राठौर ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा है कि लोक-कलाकारों को लोक के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मैथिली ने बताया- बिहार में का-का बा
बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने एक वीडियो जारी करके बताया कि मिथिला के साथ बिहार बढ़ रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया कि दरभंगा में हवाई अड्डे के साथ एम्स अस्पताल बना है। इससे दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू ज्यादा दूर नहीं रह गया है। पहले झोपड़ियों में स्कूल चलता था और अब पक्की इमारतों में चल रहा है। सड़क और 24 घंटे बिजली मिलती है। मैथिली कहती हैं कि आकर देखिए मिथिला में क्या-क्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेहा राठौर ने दी सलाह
मैथिली ठाकुर के वीडियो पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मैथिली को लोक के हितों से समझौता न करने की सलाह दी है। नेहा ने ट्वीट कर कहा, 'लोक-कलाकारों को लोक के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए।' सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां मैथिली के समर्थन में उतर आए हैं तो वहीं कुछ ने उनका विरोध किया है। एक यूजर ने कहा कि मैथिली द्वारा बिहार की जनता की आवाज उठाने की बजाए, जनता की तरफ से राजनीतिक दलों को क्लीनचिट दिया जाना, न सिर्फ बिहार की स्थानीय जनता की समस्याओं का मजाक बनाना है, बल्कि उनके भरोसे के साथ विश्वासघात भी है।

जदयू नेता ने मैथिली का किया समर्थन
जनता दल यूनाइडेट के नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने मैथिली ठाकुर के वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि मिथिला में क्या नहीं है। मिथिला में सब कुछ है। आकर तो देखिए यहां क्या-क्या है। मैथिली ठाकुर की आवाज में सुनिए यहां क्या-क्या है।

विपक्ष ने सरकार से पूछा- बिहार में का बा
इससे पहले विपक्ष ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था कि बिहार में का बा। जिसके जवाब में भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए बताया था कि बिहार में ई बा। दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने मनोज बाजपेयी के मुंबई में का बा की तर्ज पर 'बिहार में का बा' रैप सॉन्ग तैयार किया था। इसमें उन्होंने राज्य की व्यवस्थाओं पर तंज कसा था। वहीं, विपक्ष ने इस गाने के आधार पर बिहार में सरकार के खिलाफ पोस्टर लगा दिए और सवाल किया कि राज्य में क्या-क्या काम हुआ है। इसके जवाब में 13 अक्तूबर को भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने एक वीडियो जारी कहा था, 'कितना गिनाएं कि बिहार में 'का-का बा'? अब खुद ही देख लीजिए बिहार में ई बा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed