फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020, Chirag Paswan tone softened and says will accept BJP decision

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नरम पड़े चिराग पासवान के सुर, कहा-मानेंगे भाजपा का फैसला

Sun, 13 Sep 2020 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020, Chirag Paswan tone softened and says will accept BJP decision
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान(फआइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहे लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान के सुर नरम हो गए हैं। भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद शनिवार को चिराग ने कहा कि मेरा जदयू और नीतीश कुमार से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने एक जनप्रतिनिधि होने के नाते सीएम के संज्ञान में लाने के लिए कुछ सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


चिराग ने हालांकि स्पष्ट तौर पर यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष की तरफ से बिहार चुनाव के दौरान सीट बंटवारे को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और लोजपा उनके कारण ही गठबंधन में है। हमें भाजपा का निर्णय पूरी तरह मंजूर होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की विरासत संभाल रहे चिराग से हालिया दिनों में मुख्यमंत्री के खिलाफ हमलावर होने को लेकर सवाल पूछा गया। चिराग ने कहा, मैंने बिहार का दौरा करने के दौरान सामने दिखीं समस्याएं ही मुख्यमंत्री को बताई थीं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं तो मैं यहां की समस्याएं उन्हीं के सामने तो रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के सीएम को जनता के मुद्दे मालूम होने ही चाहिए।  चिराग पासवान ने कहा कि ईमानदारी से कह रहा हूं कि मैं किसी को टेंशन नहीं दे रहा हूं। किसी को क्यों टेंशन हो रही है, यह मेरी समझ से परे है। मैं सिर्फ अपनी बातों को रख रहा हूं।


चिराग ने स्पष्ट कहा कि भाजपा पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है और लोजपा हमेशा उसके साथ रही है। हम इस बात में भी भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आनेवाले चुनाव में जो होगा, वह बिहार के हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed