Bihar Assembly Election 2020: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और तीन-चौथाई बहुमत से विजयी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का कुछ ही दिनों में एलान कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने पहले ही साफ तौर पर कह दिया है कि 29 नवंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसी बीच प्रदेश में भाजपा और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी मंथन चल रहा है।
बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने विधानसभा चुनावों में जेडीयू के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर कहा कि 'भाजपा का संसदीय बोर्ड इस संबंध में निर्णय लेगा। एनडीए की सभी पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी और तीन-चौथाई बहुमत से विजयी होंगी।'
BJP's parliamentary board will take a decision in this regard. All parties of NDA will unitedly fight the elections & emerge victorious with over three-fourth majority: Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal on the seat-sharing formula with JD(U) in the upcoming Assembly polls pic.twitter.com/65pTFDsLGp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 5, 2020
दो खेमों में बंटा एनडीए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भले ही तीन-चौथाई बहुत से विजयी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन बिहार में एनडीए की राह इस बार आसान नहीं लग रही है। एनडीए के सहयोगी पार्टियों के बीच पहले से ही फूट नजर आ रही है। एक तरफ लोजपा कह रही है कि उनका गठबंधन जेडीयू नहीं भाजपा के साथ है। वहीं, दूसरी ओर एनडीए में शामिल होने से पहले जीतनराम मांझी ने कहा था कि वह बिना शर्त एनडीए में जेडीयू को मजबूत करने के लिए शामिल हो रहे हैं। लोजपा और हम पार्टी के बयानों से साफ है कि अब एनडीए दो खेमों बंट चुका है।
एनडीए में शामिल होते ही जीतनराम मांझी ने लोजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा कि चिराग कहते हैं कि जहां जेडीयू के उम्मीदवार होंगे वहां लोजपा के भी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो 'हम' पार्टी भी लोजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी।