फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2015, Women are at the forefront in politics

'पिछड़े' बिहार में इस मामले में सबसे आगे हैं महिलाएं

Mon, 05 Oct 2015 05:53 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
bihar assembly election 2015, Women are at the forefront in politics

बिहार में महिला अधिकारों को लेकर बेशक बहुत अच्छी स्थिति न हो, बेशक वहां महिलाओं की साक्षरता दर देश के अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम हो लेकिन राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व के मामले में बिहार दूसरे राज्यों को आइना दिखा रहा है।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले में बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के बाद सबसे आगे है। बीते चुनावों में राज्य से 34 महिलाएं चुनकर विधानसभा की दहलीज तक पहुंची।
विज्ञापन


हर बीतते चुनावों में बिहार में महिलाओं की उपस्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार के लिए यह बात इसलिए भी खास हो जाती है कि वहां अक्सर महिला अधिकारों के हनन के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का अनुपात 916 है, जबकि उनकी साक्षरता दर भी मात्र 53 फीसदी ही है। पुरुषों के मुकाबले पूरे दस फीसदी कम। लेकिन राजनीतिक परिपेक्ष्य में यह तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है।

पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण

bihar assembly election 2015, Women are at the forefront in politics

बिहार से पूरे देश में सबसे ज्यादा 34 महिला विधायक हैं। 2010 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले बीते लोकसभा चुनावों में महिला वोटरों की संख्या भी काफी बढ़ी है। राजनीतिक रूप से बिहार में महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है।

बिहार देश का अकेला राज्य है जिसने सबसे पहले 2005 में पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू किया था। जबकि पंचायती राज कानून के तहत महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का ही कोटा था।

राज्य में जनता पार्टियों के उभार के साथ ही राजनीति में महिला विधायकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। हालांकि राजनीति दलों ने आज भी उम्मीदवारों के तौर पर महिलाओं को वरीयता नहीं दी है लेकिन फिर भी जीत का उनका आंकडा काफी शानदार है।

नीतीश राज में महिलाओं के लिए हुआ काफी काम

bihar assembly election 2015, Women are at the forefront in politics

बीते चुनाव में कुल  महिलाओं ने ही नामांकन किया था। जिनमें से 34 महिलाएं विधानसभा के लिए चुनीं गईं। जिनमें से 23 जेडीयू और 10 भाजपा से थी। एक निर्दलीय महिला उम्‍मीदवार भी जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

वहीं राज्य को पहली महिला मुख्यमंत्री देने वाली लालू यादव की पार्टी राजद की ओर से कोई महिला विधानसभा नहीं पहुंच सकी थी। उनकी पत्‍नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी राघोपुर में जेडीयू उम्‍मीदवार से पराजित हो गई थीं।

हालांकि राज्य में नीतीश के राज्य में महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है। शिक्षक भर्ती में महिलाओं का कोटा 50 फीसदी करने के अलावा, पुलिस भर्ती में भी महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण लागू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed