फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2015, chirag paswan angry with bjp

हमें कुछ और बताया गया घोषणा कुछ और की: चिराग

Tue, 15 Sep 2015 11:30 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
bihar assembly election 2015, chirag paswan angry with bjp

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा बेशक हो गई हो लेकिन यह रार अभी सुलझती नहीं दिख रही है। मांझी के बाद सीटों के मुद्दे पर अब पासवान भी नाराज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लोजपा संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार सुबह प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए हालांकि सबकुछ सामान्य होने का दावा किया लेकिन वो यह कहने से भी नहीं चूके कि सीटों के बंटवारे पर उन्हें कुछ और फार्मूला बताया गया था और घोषणा कुछ और की गई।
विज्ञापन


जीतन राम मांझी से चल रही तनातनी पर उन्होंने सफाई दी कि पूर्व मुख्यमंत्री से उनका कोई विवाद नहीं है और न ही उनकी पार्टी उस फार्मूले के तहत आती है जिसके तहत सीटों का बंटवारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात भाजपा अध्यक्ष से मिले चिराग पासवान

bihar assembly election 2015, chirag paswan angry with bjp

बीती देर रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने वाले चिराग पासवान ने कहा कि जिस फार्मूला के तहत पहली बार चुनाव में उतरने वाली उपेन्द्र कुशवाहा की रालोसपा को सीटों का बंटवारा किया गया था उसी फार्मूला के तहत उनकी पार्टी को भी सीटों का आवंटन होना चाहिए था।

हमें इस संबंध में जिस फार्मूले की जानकारी दी गई थी वो भी कुछ और था लेकिन जब सीटों की घोषणा हुई तो यह फार्मूला बदल गया। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कल दोपहर सीटों की घोषणा करने के बाद घटनाक्रम काफी तेजी से बदला।

बताया जा रहा था कि लोकजनशक्ति पार्टी इससे नाराज है। खासकर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान इस बात से ज्यादा नाराज दिख रहे थे कि मांझी और कुशवाहा के मुकाबले उनकी पार्टी को ज्यादा सांसद होने के बाद भी कम तवज्जो दी गई है।

मांझी को ज्यादा तवज्जो से भी नाराज है लोजपा

bihar assembly election 2015, chirag paswan angry with bjp

माना ये भी जा रहा था कि मांझी की मुंह मांगी शर्तें पूरी करने से भी चिराग नाराज हैं। अपनी नाराजगी को लेकर उन्होंने देर रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

इसके बाद सुबह होते ही भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान राम विलास पासवान और उनके बेटे से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत हुई। जिसके बाद सीटों का मामला कुछ सुलझता दिखा।

इसके बाद सुबह 10.30 बजे के करीब प्रेस कान्फ्रेंस में मीडिया के सामने आए चिराग पासवान ने सभी मुद्दे सुलझने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए संख्या मायने नहीं रखती। हम सब राजग के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे चाहे किसी को कितनी सीटें मिले। हालांकि अपनी नाराजगी भी वो इस दौरान नहीं छुपा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed