फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar_Ashiana_Nagar_ encounte

फर्जी एनकाउंटर मामले में थानेदार को फांसी

Tue, 24 Jun 2014 03:36 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
bihar_Ashiana_Nagar_ encounte

बिहार के पटना में 12 साल पहले 28 दिसंबर 2002 को हुए आशियाना नगर में फर्जी एनकाउंटर के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी शम्से आलम को फांसी की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


इस मामले में एक सिपाही समेत कुल 7 लोगों को सजा सुनाई गई है। इस एनकाउंटर में 3 छात्रों की हत्या के बाद उसे पुलिस मुठभेड़ बता दिया गया था।

छात्रों की हत्या पर काफी बवाल हुआ था जिसके बाद यह पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। मामले में अदालत अब तक 8 लोगों को दोषी करार दे चुकी है।

क्या था पूरा मामला

bihar_Ashiana_Nagar_ encounte

तीन दोस्त विकास रंजन, प्रशांत और हिमांशु 28 दिसंबर 2002 को आशियाना नगर की एक दुकान पर एसटीडी फोन करने पहुंचे। फोन कॉल को लेकर हुए विवाद में वहां के व्यवसायियों ने पीट-पीट कर तीनों छात्रों को अधमरा किया फिर पुलिस ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी।

और तीनों छात्रों की मौत की खबर जब मीडिया तक पहुंची तो थानेदार शम्से आलम ने पुलिसिया मुठभेड़ की कहानी गढ़ दी।

लेकिन बहुत जल्द ही लोगों तक तीनों छात्रों के निर्दोष होने की बात पहुंची जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 लोगों को दोषी करार

bihar_Ashiana_Nagar_ encounte

इसके बाद इस मामले पर लगातार विरोध और आंदलोन किए गए जिसके बाद इस मामले की पूरी जांच सीबीआई के हाथों सौंप दी गई थी। सीबीआई ने 18 फरवरी 2003 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

इस पूरे मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी शम्से आलम और सिपाही अरुण कुमार सिंह को हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का दोषी पाया।

वहीं सम्मेलन मार्केट के एसटीडी बूथ मालिक कमलेश कुमार, गौतम वर्मा, लाइट के मालिक राजीव कुमार रंजन, ड्राई क्लीनर्स के मालिक सोनी रजक, पाटलिपुत्रा सीडी दुकान के मालिक कुमुद कुमार, आरके इलेक्ट्रिकल्स के मालिक राकेश मिश्रा और दुकानदार कमलेश कुमार गौतम के एक रिश्तेदार अनिल कुमार को भी हत्या के प्रयास व साक्ष्य बदलने का दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed