फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar assembly election: BJP wooing aliance through lunch breakfast

बिहारः लंच-नाश्ते के जरिए सहयोगियों को मना रही भाजपा

Fri, 11 Sep 2015 04:17 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar assembly election: BJP wooing aliance through lunch breakfast

सहयोगियों को साधने के लिए भाजपा लंच और नाश्ते की डिप्लोमेसी का सहारा ले रही है। सीट बंटवारें को लेकर राजग सहयोगियों की ओर से भाजपा आलाकमान पर बन रहे दबाव को कम करने की कवायद में केंद्रीय मंत्री एवं राज्य भाजपा के चुनाव प्रभारी अनंत कुमार लंच और नाश्ते की डिप्लोमेसी के जरिए बिहार के राजग नेताओं को साधने में जुटे हैं।

विज्ञापन


टिकट वितरण को लेकर लोजपा, रालोसपा और हम के तल्लख तेवरों के बीच कुमार ने रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मंगलवार सुबह अपने घर नाश्ते पर बुलाकर उनसे बिहार के सीट बंटवारे की तस्वीर पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस कवायद में बुधवार सुबह अनंत कुमार के यहां नाश्ते की बारी लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की है। तो लंच पर उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के प्रमुख जीतन राम मांझी लंच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पासवान का नाश्ता आज, लंच पर मिलेंगे मांझी

Bihar assembly election: BJP wooing aliance through lunch breakfast

बताया जा रहा है कि सहयोगी दलों के नेताओं को अलग-अलग साधकर भाजपा उनके दबाव को कम करने में जुटी है। जबकि सहयोगी दल एकजूटता प्रदर्शित करते हुए भाजपा से ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने का दबाव बना रहे थे।

हालांकि भाजपा को अपने मकसद में कामयाबी मिलती भी दिख रही है। राजग सहयोगी जीतन राम मांझा ने अपने ही सहयोगी नेता रामविलास पासवान पर सियासी हमला बोल दिया है।

सीटों के बंटवारे में भाजपा की रणनीति सहयोगियों को अलग-थलग कर अपने अकेले के खाते में 160 से 170 सीटें रखने की है। ताकि वह अकेले दम पर बहुमत के जादूई आंकडे के करीब पहुंच सके। इससे चुनाव बाद के हालातों पर उसकी निर्भरता सहयोगी दलों पर नहीं रहेगी। जबकि सहयोगियों की मंशा इसके उलट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed