{"_id":"6751239a8b6ed7c65f053e68","slug":"bihar-army-soldier-arrested-at-darbhanga-airport-was-about-to-catch-flight-to-delhi-caught-with-cartridges-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना का जवान गिरफ्तार; दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने वाला था, इस चीज के साथ पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना का जवान गिरफ्तार; दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने वाला था, इस चीज के साथ पकड़ाया
Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
सार
Darbhanga Airport: सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों से सूचना मिलने पर जवान को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था जवान।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली की यात्रा करने आये एक सेना के जवान के पुलिस ने नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव के रहने वाले सेना के जवान करनजीत सिंह अपना अवकाश खत्म होने के बाद के बाद दिल्ली होते हुए जम्मू कश्मीर लौट रहा था। इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर बैग स्क्रीनिंग के दौरान कारतूस होने की बात सामने आई थी। इस बात की पुष्टि सदर थाना की पुलिस ने की है।
डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर आया था
दरभंगा एयरपोर्ट से गिरफ्तार सेना के जवान करनजीत सिंह जम्मू कश्मीर सेना में पदस्थापित है। वह डेढ़ महीने की छुट्टी पर अपने घर सीतामढ़ी जिला के रीगा थाना क्षेत्र सिंघोरवा गांव आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद वह दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट के विमान संख्या SG 752 से दिल्ली जाने के लिए आया था। इस दौरान उन्होंने अपना बैग स्क्रीनिंग के लिए मशीन में डाला तो 9 कारतूस मिलने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर तैनात एपीएसयू टीम के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी एयरपोर्ट अधिकारियों ने सदर थाना की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची थाना की पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई।
पुलिस कर रही है पूछताछ
सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों से सूचना मिलने पर जवान को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। करनजीत सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात है। अपने पास उसने कारतूस क्यों रखे थे? इसकी जांच चल रही है।