फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Another decision in the interest of women, order for appointment of women police officers in police stations

बिहार: महिलाओं के हित में एक और फैसला, थानों में महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश

Fri, 04 Jun 2021 06:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 06:51 PM IST
सार

बिहार में महिलाओं के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। बीते दिनों राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33 फीसदी महिला आरक्षण का निर्णय किया गया था। 
 

विज्ञापन
Bihar: Another decision in the interest of women, order for appointment of women police officers in police stations
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार कदम उठा रहे हैं। अब उन्होंने राज्य के सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


हाल ही में बिहार के सभी इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने की घोषणा की गई थी। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कानून व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी थानों में महिला पुलिस अधिकारी या महिला पुलिस की नियुक्ति का आदेश दिया। इससे थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का समाधान सहज रूप से हो सकेगा। वे खुलकर अपनी तकलीफ महिला अधिकारी को बता सकेंगी। 
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और मजबूत करें। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्ती को सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed