फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Anant Singh will not buy a buffalo worth two crores, former MLA who reached Sonpur fair gave statement

Bihar: दो करोड़ का भैंसा नहीं खरीदेंगे अनंत सिंह, जानिए 'लाडला' को लेकर सोनपुर मेला पहुंचे बाहुबली ने क्या कहा

Sun, 17 Nov 2024 03:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

Sonpur Mela: मवेशियों के शौकीन मोकामा के पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह भी अपना घोड़ा लेकर सोनपुर मेला पहुंचे हैं। इसका नाम 'लाडला' है। यह कई बार घोड़ा रेस जीत चुका है।

विज्ञापन
Bihar: Anant Singh will not buy a buffalo worth two crores, former MLA who reached Sonpur fair gave statement
पूर्व विधायक अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में इस बार दो करोड़ रुपये का मुर्रा नस्ल का भैंसा फिर से चर्चा में है। इस बार कारण यह है कि इसे बाहुबली अनंत सिंह ने खरदीने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भैंसा को हम देखे हैं। बढ़िया है लेकिन हम इसको नहीं खरीदेंगे। हम केवल घोड़ा देखने आए हैं, वह देखकर चले जाएंगे। दरअसल, रविवार दोपहर मवेशियों के शौकीन मोकामा के पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह भी अपना घोड़ा लेकर सोनपुर मेला पहुंचे हैं। इसका नाम 'लाडला' है। यह कई बार घोड़ा रेस जीत चुका है। 

विज्ञापन


घोड़ा देखकर हम चले जाएंगे
पत्रकारों ने जब घोड़ा रेस को लेकर सवाल किया तो अनंत सिंह इसके बंद होने से नाराज दिखे। उन्होंने घोड़ा रेस को फिर से चालू होना चाहिए। घोड़ा रेस चालू करवाने को लेकर सरकार से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि घोड़ा रेस हम इंटरेस्ट लेकर नहीं देखे हैं अगर इनरेस्ट लेकर देखते तो इस बार घोड़ा रेस करवा देते। हम जेल के चक्कर में रह गए इसलिए इंटरेस्ट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि घोड़ा रेस चालू करवाने के लिए सरकार से कहना पड़ेगा। यहां के सिपाही के कहने से नहीं होगा। वहीं थिएटर को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम केवल घोड़ा देखने आए हैं। घोड़ा देखकर हम चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो करोड रुपए का भैंस को देखे हैं लेकिन नहीं लेंगे।
विज्ञापन


रोज दो बोतल बीयर पीता है
बता दें कि इस बार सोनपुर मेले में दो करोड़ भैंसा आया है। इसे वाराणसी एक किसान लेकर पहुंचे हैं। इसका नाम राजा है। महज तीन का यह भैंसा काफी चर्चा में है। सोनपुर मेले में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह रोज दो बोतल बीयर पीता है, लेकिन शराबबंदी की वजह से उसे बीयर नहीं मिल रही। भैंसा के मालिक का कहना है कि बीयर न मिलने से भैंसे की चमक फीकी पड़ गई है और वह सुस्त पड़ गया है। वहीं इसके ब्रिक्री के सवाल पर किसान ने कहा था कि इसे अनंत सिंह ही खरीद सकते हैं। किसान के इस बयान के बाद से ही लोग उम्मीद लगा रहे थे कि शायद अनंत सिंह इस भैंसे को खरीद लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed