फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After the Mahabodhi Temple case, audio of infamous Prince Khan is going viral; Wasseypur, Gaya News

Bihar News: 'माय नेम इज खान, आई एम नाॅट टेरेरिस्ट', महाबोधि मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले का ऑडियो वायरल

Thu, 12 Dec 2024 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Dec 2024 10:30 AM IST
सार

Gaya News: प्रिंस खान ने कहा कि हमको सिर्फ कोयला टेंडर और लोहा से मतलब है। हम देश के खिलाफ कोई काम नहीं कर रहे हैं और ना कभी करेंगे। देश के खिलाफ कोई भी काम यह सिर्फ अफवाह फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: After the Mahabodhi Temple case, audio of infamous Prince Khan is going viral;  Wasseypur, Gaya News
प्रिंस खान की यही तस्वीर वायरल हो रही है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के महाबोधि मंदिर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंदिर की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। वहीं धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के द्वारा पत्र के माध्यम से उड़ाने की धमकी मिली थी। महाबोधि मंदिर बम से उड़ाने की धमकी के बाद बिहार पुलिस के साथ-साथ देश के विभिन्न सुरक्षा एजेंसी भी जांच पड़ताल में जुटी है। इसी क्रम में आरोपी प्रिंस खान का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने आप को बेगुनाह बता रहा है। 

विज्ञापन


वायरल ऑडियो के माध्यम से बताया बेकसूर 
वहीं ऑडियो के माध्यम से आरोपी प्रिंस खान ने कहा कि न्यूज़ के माध्यम से पता चला है कि मेरे ऊपर आरोप लग रहा है मंदिर उड़ने का। यह पूरी तरह से गलत है। जिस तरह मेरे लिए मस्जिद है, उसी तरह मेरे लिए मंदिर भी है। इन सभी चीजों की जांच कीजिए, पता चल जाएगा। "माय नेम इज खान, आई एम नॉट टेरेरिस्ट"। यह सब हम लोग नहीं करते हैं हिंदू मुस्लिम। यह सब कारनामा विरोधी पार्टी की है, जो मेरा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हमारे घर वालों को परेशान करने के लिए यह करवाया गया है। सैफी तो मेरा बिजनेस संभालता है। वह अपराधी नहीं है झूठा आरोप लगता है। वह बिजनेस देखा है। हम देशद्रोही नहीं है, हम पाकिस्तान के नहीं हैं हम हिंदुस्तान के हैं। मेरा भारत महान है।
विज्ञापन


हम देश के खिलाफ कोई काम नहीं कर रहे हैं
प्रिंस खान ने कहा कि हमको सिर्फ कोयला टेंडर और लोहा से मतलब है। हम देश के खिलाफ कोई काम नहीं कर रहे हैं और ना कभी करेंगे। देश के खिलाफ कोई भी काम यह सिर्फ अफवाह फैलाया जा रहा है। घर वालों को परेशान करने के लिए। विरोधी मेरा कुछ नहीं कर पा रहा है, इसलिए घर वालों को परेशान कर रहा है। आप लोग जांच कीजिए उन लोगों का पता चल जाएगा। हम भी हिंदुस्तानी हैं, मेरा भारत महान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिठ्ठी से मचा था हड़कंप 
एक पत्र के माध्यम से महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी वाले पत्र में आईएसआई का भी जिक्र किया गया है। उसके बाद से ही बिहार पुलिस के साथ-साथ देश के विभिन्न सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है। धमकी भरा पत्र के बाद बोधगया का सुरक्षा और बढ़ा दिया गया है। वहीं सत्यता की जांच के लिए बिहार पुलिस के साथ-साथ सभी सुरक्षा एजेंसी आरोपी को धर दबोचने के लिए झारखंड राज्य के कई जिलों में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed